विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के दिल में बसता है बॉलीवुड का ये सुपरहिट गाना, भक्ति गीत में दिखती है 'पहाड़ों की शांति'

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:35 PM (IST)

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बना बॉलीवुड का एक गाना सालों से म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसा हुआ है।

खूबसूरत वादियों में बना बॉलीवुड का गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

खूबसूरत वादियों में बना बॉलीवुड का गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. उत्तराखंड में फिल्माया गया बॉलीवुड का गाना

  2. गीत को यूट्यूब पर 121 मिलियन से ज्यादा सुना गया

  3. भक्ति और आस्था पर बना गीत छू लेता है दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 8 साल पहले उत्तराखंड की वादियों से बॉलीवुड का एक सुपरहिट गाना निकला जिसने श्रोताओं को दीवाना बना दिया। यह गीत आज बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग्स में गिना जाता है। यह गीत पहाड़ों की शांति और उसकी खूबसूरती को दर्शाता है।

यह गीत उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की झलक दिखाता है, वहां की शांति महसूस कराता है, लेकिन साथ ही साथ आस्था और भक्ति का एहसास भी कराता है। इस गाने के एक-एक बोल इतने खूबसूरत हैं कि वे दिल में बस जाते हैं।

'केदारनाथ' का गाना बना सदाबहार

यह गीत 2018 में जारी किया गया था और तब से यह बेस्ट शिव भक्ति गीत (Shiv Bhakti Song) में से एक है। यह गीत दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) का 'नमो नमो शंकरा...' (Namo Namo Shankara) गीत है।  

namo namo song

गाने में दिखता है उत्तराखंड का सुकून

इस गीत में 'मंसूर' (सुशांत सिंह राजपूत) का कंधे पर उठाकर श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन कराता हुआ दिखाया गया है। केदारनाथ तक की यात्रा के दौरान उत्तराखंड के पहाड़, नदी और वादियों को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। जिस तरह से गाने के विजुअल्स दिलों को सुकून पहुंचाते हैं, ठीक उसी तरह गाने के बोल और आवाज भी दिल को छू लेते हैं। 

Shiv Song

अमिताभ भट्टाचार्य के बोल जाहिर करती है आस्था

इस भक्ति गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya) ने लिखे हैं। उन्होंने गीत के बोल के जरिए भगवान शिव की महिमा, केदारनाथ की आस्था और भक्ति को बहुत ही सुंदर ढंगे से पेश किया है। अमित त्रिवेदी ने इस गाने का संगीत दिया है। उन्होंने संगीत को ऊर्जा और सुकून से भरा है। उन्होंने ही गाने को आवाज भी दी है। उनकी आवाज में यह गाना कल्ट बन गया है।

 

8 सालों से 'केदारनाथ' का 'नमो नमो' (Namo Namo Song) सबसे पसंदीदा शिव भक्ति गीत बना हुआ है। यूट्यूब पर इस गीत को 121 मिलियन से ज्यादा बार सुना जा चुका है।

 

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में खूब बजता है Malaika Arora का ये कल्ट राजस्थानी गीत, गरबा नाइट्स में जमकर थिरकती हैं लड़कियां

यह भी पढ़ें- कश्मीर की 'खुशरंग हिना' के लिए Lata Mangeshkar ने गाया था ये खूबसूरत गाना, रवींद्र जैन ने लिखे थे बोल