विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रामायण: पार्ट 1' तोड़ेगी भारतीय सिनेमा का 74 साल पुराना रिकॉर्ड, 40 भाषाओं के साथ इतिहास रचेगी पौराणिक फिल्म

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:51 PM (IST)

'रामायण: पार्ट 1' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म का जादू बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने मास्टरप्लान तैयार किया है।

विदेशों में इतिहास रचने को तैयार 'रामायण: पार्ट 1'

विदेशों में इतिहास रचने को तैयार 'रामायण: पार्ट 1'

HighLights

  1. विदेशों में इतिहास रचने को तैयार 'रामायण: पार्ट 1'

  2. 40 भाषाओं में रिलीज होगी पौराणिक फिल्म 

  3. दीवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही 'रामायण'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ी 'रामायण: पार्ट 1' को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और दिन-ब-दिन दर्शकों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। इस बीच टीम विदेशों में भी फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

मेकर्स पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि भारत में फिल्म दीवाली से पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज होगी और इसकी एडवांस बुकिंग दशहरे (20 अक्टूबर) से खुल जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'तुलसीदास' से लेकर 'खाटू श्याम' तक... Hanuman Ansh के बाद सिनेमा में आएगा आस्था का सैलाब; 10 बड़ी फिल्मों पर दांव

दुनिया भर में लगभग 40 भाषाओं में रिलीज होगी ‘रामायण’

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और ‘रामायण’ की मुख्य टीम इसे किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दुनिया भर के दर्शकों तक फिल्म को पहुंचाने और उन्हें आकर्षित करने के लिए, ‘रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) को लगभग 40 भाषाओं में डब किया गया है।

ramayana (59)

दुनिया भर के दर्शक बिना सबटाइटल्स पर निर्भर रहे, अपनी समझ की भाषा में फिल्म का पूरा अनुभव ले सकेंगे। जिन भाषाओं में फिल्म को डब किया गया है, उनकी पूरी लिस्ट एक-दो हफ्ते में जारी की जाएगी।

40 भाषाओं में डब होने वाली 'रामायण' बनेगी पहली फिल्म

खास बात ये है कि रामायण 40 भाषाओं में डब होकर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी। यानी अब तक ऐसा किसी भी के साथ नहीं किया गया है। 1952 में रिलीज हुई महबूब खान की आन को 28 देशों में 17 भाषाओं में रिलीज किया गया था। वहीं एसएस राजामौली की RRR को डिजीटल रिलीज के लिए 50 भाषाओं में डब करने का प्लान किया गया था। थिएटर में यह 5 भाषाओं में ही रिलीज हुई थी।

वहीं कई पैन इंडिया फिल्मों को हिंदी और साउथ इंडियन भाषाओं समेत 4-5 लैंग्वेज में डब किया गया है लेकिन 40 भाषाओं में रिलीज होने वाली रामायण पहली फिल्म बनेगी।

रामायण के बारे में

‘रामायण’ में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के रोल में, यश (Yash) रावण के रोल में, सनी देओल (Sunny Deol) भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने मिलकर इसका म्यूजिक तैयार किया है। यह एपिक फिल्म दो भागों में रिलीज होगी पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

यह भी पढ़ें- दशहरे पर शुरू होगी रणबीर कपूर की 'रामायणम् पार्ट 1' की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म