Mumtaz की बेटी तान्या की खूबसूरती के आगे फीकी पड़ जाएंगी बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज, फोटो देख आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे फैंस
Mumtaz Daughter Tanya Photos मुमताज ने सत्तर के दौर में अपने अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज किया था। मुमताज लम्बे समय से पर्दे से दूर हैं मगर बेटी तान्या माधवानी की तस्वीरें चर्चा में आने से एक बार फिर खबरों में आ गयी हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरे जमाने की ग्लैमरस एक्ट्रेस मुमताज इन दिनों फिल्मी दुनिया से पूरी तरह गुम हैं। मुमताज आज भले ही खबरों में ना हों, मगर एक जमाना था, जब उन्होंने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से हिंदी सिनेमा पर राज किया था और करोड़ों दिलों को दीवाना बनाया था। सत्तर के दौर में मुमताज सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। कई सुपर हिट फिल्मों की वो नायिका रहीं और उन पर फिल्माये गाने आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। मुमताज एक बार फिर अपनी बेटी तान्या माधवानी की वजह से चर्चा में हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
तान्या ग्लैमर और खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। हालांकि, वो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से बहुत दूर हैं। तान्या सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में तान्या का ग्लैमर निखरकर सामने आता है।
View this post on Instagram
तस्वीरों में तान्या कहीं ग्लैमरस ड्रेसेज पहने तो कहीं बिकिनी में नजर आ रही हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। वहीं, फैंस भी तान्या की खूबसूरती पर मर मिटे हैं। कुछ फैंस तो उनकी तुलना परवीन बाबी और जीनत अमान से कर रही हैं।
View this post on Instagram
कई फैंस ने तस्वीरों पर फायर और हार्ट की इमोजी बनाकर अपनी पसंद जाहिर की है। तान्या की तस्वीरों पर कमेंट्स की झड़ी लगी है।
View this post on Instagram
तान्या शादीशुदा हैं और बच्चा भी है। तान्या की बहन नताशा की शादी फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है।
View this post on Instagram
मुमताज ने अपने दौर के सभी सुपर हिट कलाकारों के साथ फिल्में कीं। इनमें देवानंद, राजेश खन्ना, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, फिरोज खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, सच्चा झूठा, दुश्मन और आपकी कसम जैसी फिल्मों की वजह से उनकी जोड़ी राजेश खन्ना के साथ सबसे अधिक चर्चित रही।
View this post on Instagram
जीतेंद्र के साथ भी मुमताज ने काफी फिल्में की थीं। मुमताज ने साठ के दशक में अपना करियर शुरू किया था और नब्बे तक सक्रिय रहीं। उनकी आखिरी फिल्म आंधियां 1990 में आयी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।