Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai Saga Teaser: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के बीच कांटे की टक्कर, देखिए 'मुंबई सागा' का धमाकेदार टीज़र

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 24 Feb 2021 09:27 PM (IST)

    मुंबई सागा के टीज़र में फ़िल्म के लगभग सभी प्रमुख किरदारों की झलक दिखायी गयी है। मूल रूप से फ़िल्म गैंगस्टर बने जॉन और पुलिस ऑफ़िसर बने इमरान हाशमी के बीच टकराव की कहानी है। जॉन अमर्त्य राव के रोल में हैं जो बॉम्बे की सड़कों पर पला-बढ़ा है।

    Hero Image
    John Abraham and Emraan Hashmi in Mumbai Saga. Photo- screenshots

    नई दिल्ली, जेएनएन। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा का टीज़र बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया और इसी के साथ फ़िल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो गयी है। संजय गुप्ता निर्देशित फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। मुंबई सागा एक गैंगस्टर-पुलिस क्राइम स्टोरी है, जो उस दौर में स्थापित है, जब मुंबई बॉम्बे हुआ करती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जॉन अब्राहम ने फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करके लिखा- जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और हिंसा रास्तों पर राज करती थी। साल की इस गाथा के लिए तैयार हो जाइए। मुंबई सागा के टीज़र में फ़िल्म के लगभग सभी प्रमुख किरदारों की झलक दिखायी गयी है। मूल रूप से फ़िल्म गैंगस्टर बने जॉन और पुलिस ऑफ़िसर बने इमरान हाशमी के बीच टकराव की कहानी है। जॉन अमर्त्य राव के रोल में हैं, जो बॉम्बे की सड़कों पर पला-बढ़ा है। वहीं, इमरान पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जो बॉम्बे से गैंगस्टरों का सफ़ाया करने में लगा है। टीज़र में इन दोनों के अलावा सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, प्रतीक बब्बर, शाद रंधावा, रोहित रॉय और अमोल गुप्ते के किरदारों की झलक दिखायी गयी है। हालांकि, फ़िल्म में काजल अग्रवाल फीमेल लीड रोल में हैं।

    फ़िल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने टीज़र रिलीज़ पर लिखा- आज मेरे लिए बड़ा दिन है। टीज़र रिलीज़ हो गया और सबको पसंद भी आया। अब टीम ट्रेलर लॉन्च की तैयारी कर रही है। मैं घर पर बैठकर अपनी अब तक की सबसे दिलचस्प कहानी लिख रहा हूं। भगवान आपका शुक्रिया। 

    मुंबई सागा 19 मार्च को बॉक्स ऑफ़िस पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार से टकराएगी। 2021 का यह पहला बड़ा टकराव है। इसके अलावा जॉन की सत्यमेव जयते 2 मई में और अटैक 13 अगस्त को रिलीज़ हो रही हैं। 2019 में जॉन की तीन फ़िल्में रोमिया अकबर वॉल्टर, बाटला हाउस और पागलपंती रिलीज़ हुई थीं। 

    comedy show banner
    comedy show banner