Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Keh Doon Tumhein: विक्रांत की भूमिका निभाएंगे मुदित नैय्यर, जानिए कैसे मिला उन्हें शो

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 06:31 PM (IST)

    स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया शो शुरू होने वाला है। इस शो में मुदित नैय्यर और युक्ति कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। सास-बहू के सीरियल से हट ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्टार प्लस के नये शो 'कह दूं तुम्हें' में नजर आएंगे मुदित नैय्यर। (Photo Credit: Instagram)

    नई दिल्ली, जेएनएन। Keh Doon Tumhein: स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया शो 'कह दूं तुम्हें' शुरू होने वाला है। इस शो में दर्शकों को मर्डर मिस्ट्री और लव स्टोरी से जुड़ी हुई कहानी देखने को मिलने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शो में युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर, कीर्ति और विक्रांत के किरदार में लीड़ रोल करते हुए दिखाई देने वाले हैं। अब ये शो दर्शकों को कितना पसंद आता है, ये तो इसके शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

    बता दें कि ये पहली बार है, जब मुदित नैय्यर किसी थ्रिलर शो में दिखाई देने वाले हैं। अपने नए शो के बारे में बात करते हुए मुदित ने बताया कि उन्हें विक्रांत की भूमिका के लिए कैसे चुना गया। मुदित इससे पहले भी अनामिका, तेरी मेरी लव स्टोरी जैसे कई शो कर चुके हैं, लेकिन थ्रिलर शो में काम करने का यह उनका पहला अनुभव होगा।

    कैसे मिला विक्रांत का किरदार

    शो के बारे में बात करते हुए मुदित ने बताया कि उन्हें पुराने तरीके से इसके लिए कास्ट किया गया था। मुझे स्क्रिप्ट मिली और फिर मैंने इसके लिए ऑडिशन दिया। मेरा ऑडिशन हमारी निर्माता श्वेता शिंदे को पसंद आया।

    पहले मैं टेलीविजन पर काम करने के लिए उत्सुक नहीं था, लेकिन जब मुझे विक्रांत का किरदार सुनाया गया, तो मैं तुरंत उससे जुड़ गया। ऐसा हर रोज नहीं होता कि आपको इस तरह के किरदार निभाने को मिले और विक्रांत एक ऐसा किरदार है, जिसमें भावनाओं के सभी रंग मिले हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by StarPlus (@starplus)

    लोगों को पसंद आएगा शो

    इस बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि 'मैं विक्रांत की भूमिका निभाने और इसे एक अलग स्तर पर ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। शो की थीम थोड़ी डार्क है, लेकिन ये बाकि शो से अलग है। यह शो पहले एपिसोड से ही दर्शकों को पसंद आएगा।' स्टार प्लस पर ये शो 4 सितंबर से सोमवार से रविवार रात 11 बजे आने वाला है।

    क्या है शो की कहानी

    कुछ समय पहले ही, निर्माताओं ने इस शो का प्रोमो जारी किया था। इस प्रोमो में दर्शकों ने कीर्ति और विक्रांत की पहली मुलाकात देखी। कीर्ति सिंगल मदर हैं, जो अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं।

    ट्रेवल के दौरान उसकी मुलाकात विक्रांत से होती है, जो उन्हें उनके डेस्टिनेशन तक छोड़ता है। यह यात्रा रहस्यों से भरी हुई है। ऐसे में ये रहस्य कैसे सामने आते हैं, इसके लिए शो का इंतजार करना होगा।