विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mrunal Thakur ने खुद को बताया 'अडिग', धनुष संग शादी की खबरों के बीच किया पहला पोस्ट

Published: Sun, 18 Jan 2026 09:04 AM (IST)

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अपनी शादी की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे ...और पढ़ें

शादी की खबरों के बीच मृणाल का पहला पोस्ट वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शादी की खबरों के बीच मृणाल का पहला पोस्ट वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रोफेशनल लाइफ के इतर कुछ सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट बटोरते हैं, चाहे वह अपनी जिंदगी को कितना भी निजी रखने की कोशिश क्यों न करें। जानी-मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी उन्हीं में से एक हैं।

मृणाल ठाकुर पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइंस में छाई हुई हैं। उनका नाम साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में खबर तो यह तक आई थी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, वो भी अगले महीने।

क्या शादी कर रहे मृणाल ठाकुर और धनुष?

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मृणाल ठाकुर और धनुष 14 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं। हालांकि, एक और रिपोर्ट में ऐसा बताया गया कि यह खबर झूठी है। मृणाल और धनुष शादी नहीं कर रहे हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी एक अपकमिंग फिल्म पर काम कर रही हैं। अब इन सभी खबरों के बीच मृणाल ने आखिरकार सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर कर दिया है।

मृणाल ठाकुर का पहला पोस्ट वायरल

मृणाल ठाकुर ने 17 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह याट पर समंदर के बीच खूबसूरत पल बिताती हुई नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में एआर रहमान (AR Rahman) का गाना Yaakkai Thiri बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "स्थिर, चमकदार और अडिग।"

यह भी पढ़ें- 14 फरवरी को गूंजेगी शहनाई! Mrunal Thakur बनने जा रही हैं Dhanush की दुल्हन? सोशल मीडिया पर मची हलचल



 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच नजदीकियों की खबर कुछ महीने पहले ही सामने आई है। न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनका अपने रिश्ते को अभी पब्लिक करने का कोई प्लान नहीं है। इसीलिए वे एक साथ स्पॉट होने से बचते हैं। हालांकि, मृणाल या धनुष की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Dhanush के साथ शादी की खबरों पर Mrunal Thakur का जवाब, कहा- 'लोग कुछ भी...'