विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14 फरवरी को गूंजेगी शहनाई! Mrunal Thakur बनने जा रही हैं Dhanush की दुल्हन? सोशल मीडिया पर मची हलचल

Published: Fri, 16 Jan 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

धनुष और मृणाल ठाकुर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग ...और पढ़ें

क्या शादी के बंधन में बंधने वाले हैं धनुष-मृणाल/ फोटो - Instagram

क्या शादी के बंधन में बंधने वाले हैं धनुष-मृणाल/ फोटो - Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की चर्चाओं के बीच मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष के लिंक-अप की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, शुरुआत में जब मृणाल से इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने 'रांझणा' फेम अभिनेता को सिर्फ एक 'अच्छा दोस्त' बताया था और यह क्लियर किया था कि वह अजय देवगन के निमंत्रण पर स्क्रीनिंग में शामिल हुई थीं।

धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते की अफवाहें फीकी पड़ने लगी थी, लेकिन अब अचानक यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष और मृणाल ठाकुर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

वैलेंटाइन डे पर सात फेरे लेंगे मृणाल और धनुष?

मृणाल और धनुष शादी की इन खबरों को तब और हवा मिली, जब एक प्रमुख न्यूज पोर्टल फ्री प्रेस जर्नल ने ये दावा किया कि दोनों अगले महीने 14 फरवरी यानी 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर शादी कर रहे हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और प्रशंसक इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, धनुष या मृणाल की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- धनुष के साथ डेटिंग अफवाहों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, श्रेयस अय्यर के साथ नाम जुड़ने पर आया ये रिएक्शन!

dhanush-mrunal

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं धनुष-मृणाल?

मृणाल ठाकुर और धनुष ने भले ही अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट न किया हो, लेकिन न्यूज 18 ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा था, "यह सच है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन यह रिश्ता अभी नया है। उनका अभी मीडिया या जनता के सामने इसे ऑफिशियल करने का कोई इरादा नहीं है। वे पब्लिक प्लेस पर एक साथ स्पॉट होने से भी बचते हैं। उनके करीबी दोस्तों को यह जोड़ी बहुत पसंद है, क्योंकि दोनों की वैल्यूज और विचार एक-दूसरे के लिए बिल्कुल अनुकूल (Compatible) हैं।"

dhanush

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से की थी शादी?

आपको बता दें कि धनुष ने साल 2004 में 'थलाइवा' रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। हालांकि, साल 2022 में 18 साल पुराने इस रिश्ते के टूटने की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। साल 2024 में चेन्नई फैमिली कोर्ट में उनका तलाक फाइनल हो गया। मृणाल ठाकुर से पहले धनुष का नाम कई अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन मृणाल के साथ उनकी शादी की खबरों ने सबसे ज्यादा हलचल मचाई है।

यह भी पढ़ें- Dhanush और मृणाल ठाकुर के अफेयर रूमर्स ने फिर पकड़ा जोर, इस वायरल पोस्ट ने किया आग में घी का काम?