विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाले दारा सिंह खुराना ने कभी फेस किया था रिजेक्शन

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 08:20 PM (IST)

दारा सिंह खुराना महाराष्ट्र में स्थित परभणी से हैं और 2018 में देश को मिस्टर इंटरनेशनल में प्रतिनिधित्व करेंगे।

मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाले दारा सिंह खुराना ने कभी फेस किया था रिजेक्शन
मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाले दारा सिंह खुराना ने कभी फेस किया था रिजेक्शन

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। आज मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल बन चुके मॉडल दारा सिंह खुराना को कभी घर पर तो कभी बाहर लोगों के सुनने पड़ते थे ताने। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वो सफल हैं। 

मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीतने वाले मॉडल दारा सिंह खुराना के लिए यह राह आसान नहीं थी। कभी घर वालों ने मॉडलिंग को लेकर आपत्ति जताई थी तो कभी काम मांगते समय लोगों ने उन्हें नकार दिया जाता था। इस बारे में बताते हुए दारा सिंह खुराना कहते हैं, 'जब मैंने घरवालों को पहली बार कहा कि मुझे मॉडलिंग करनी है तो वह मेरा मजाक बनाते हुए मुझ पर लोग हंसने लगे। हालांकि मेरी मां ने सदा मेरे सपने को साकार करने में मुझे प्रोत्साहित किया। बहरहाल मैं अपने निर्णय पर डटा रहा। जब मैं काम की तलाश में मुंबई आया तब भी मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा। लोगों ने तानों के अलावा मेरे साथ दुर्व्यवहार भी किया। बाद में घरवालों ने ही मेरे सपनों को समझा और मेरी मदद की। जिसके चलते मैं आज यहां तक आ पाया हूं।' 

यह भी पढ़ें: अब दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के साथ रोमांस करेंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

दारा सिंह खुराना ने यह भी कहा कि क्योंकि फैशन इंडस्ट्री के साथ ग्लैमर भी जुड़ा हुआ है। यहां कई लोगों को कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ता है। वह व्यक्तिगत तौर पर कभी भी इसका शिकार नहीं हुए लेकिन उन्होंने लोगों से इसके भयावह किस्से सुन रखे हैं। दारा सिंह खुराना महाराष्ट्र में स्थित परभणी से हैं और 2018 में देश को मिस्टर इंटरनेशनल में प्रतिनिधित्व करेंगे।