विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

57 साल बाद चला रफी साहब की आवाज का जादू, कल्ट गीत पर गर्लफ्रेंड नहीं; 'असली प्यार' संग रील्स बना रहे हैं Gen-Z

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:55 PM (IST)

मोहम्मद रफी की आवाज में 57 साल पुराना एक गाने पर अब तक लाखों रील्स बन चुकी हैं। इस रोमांटिक गाने पर लड़के गर्लफ्रेंड संग नहीं, बल्कि अपनी मां के साथ रील्स बना रहे हैं। जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। 

रील्स पर छाया मोहम्मद रफी का गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

रील्स पर छाया मोहम्मद रफी का गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 57 साल बाद इंटरनेट पर छाया मोहम्मद रफी का गाना

  2. गर्लफ्रेंड को छोड़कर मां संग लड़कों ने बनाई दिल छूने वाली रील्स

  3. सुपरहिट गाने की लाइनें करी अपनी मां को डेडीकेट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मोहम्मद रफी की आवाज कानों में पड़ते ही शहद घुल जाता है। उन्होंने अपने लंबे करियर में सैड से लेकर कई रोमांटिक- फेस्टिव ट्रैक वाले कई गाने गाए हैं, जिन्हें लोग आज भी खूब सुनते और गुनगुनाते हैं। खास तौर पर इंटरनेट के इस दौर में तो पुराने गानों का क्रेज दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है, जहां आवाज उन्हीं दिग्गज सिंगर्स की है, लेकिन उसमें स्टाइल और डांस आज भी जनरेशन का है। 

हाल ही में मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का 57 साल पुराना एक ऐसा ही रोमांट गाना अचानक ट्रेंड में आ गया है, जिस पर अब तक लाखों लड़के रील्स बना चुके हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड संग नहीं, बल्कि मां के साथ।

मोहम्मद रफी के गाने पर बनीं लाखों रील्स

मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi Songs) का जो सुपरहिट गाना इस वक्त छाया हुआ है, वह साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'जीने की राह' का है। गाने के लिरिक्स हैं 'आने से उसके आए बहार....बड़ी मस्तानी है मेरी महबूबा' (Aane se uske aaye bahar song)। दिग्गज सिंगर की आवाज में गाया ये एक रोमांटिक गीत है और 57 साल बाद इसका जादू इंटरनेट यूजर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। 

सबसे खास बात ये है कि मोहम्मद रफी के सदाबहार गीत पर आज के  GEN-Z लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं, बल्कि अपनी मां के साथ रील्स बना रहे हैं। आज के दौर के लड़को ने गाने में अपना स्टाइल डालते हुए अपनी मां को असली प्यार बताते हुए ये गाना डेडीकेट किया।

Untitled Design - 2026-11-20T175100.448

जितेंद्र पर फिल्माया गया था मूवी में गाना

मोहम्मद रफी ने जहां हिंदी सिनेमा के कल्ट क्लासिक गाने को अपनी मधुर आवाज दी थी, तो वहीं इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था। इसके अलावा गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे। फिल्म जीने की राह में 'मेरी महबूबा' गाना दिग्गज अभिनेता जितेंद्र पर फिल्माया गया था।

जीने की राह की स्टारकास्ट की बात करें, तो मूवी में जीतेंद्र, तनुजा के अलावा संजीव कुमार ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मनमोहन कृष्णा, दुर्गा खोटे, जगदीप, बेला बोस जैसे सितारे मूवी में अहम भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi का हिट गाना लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, मोहम्मद रफी के 46 साल पुराने कल्ट गीत से था प्रेरित!

यह भी पढ़ें- दिल डूबे या सिर चकराये... Johnny Walker का गाना सुन भूल जाएंगे 'चम्पी', रफी साहब की आवाज करती है जादू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।