विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Emraan Hashmi का हिट गाना लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, मोहम्मद रफी के 46 साल पुराने कल्ट गीत से था प्रेरित!

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:24 PM (IST)

इमरान हाशमी पर बना हिमेश रेशमिया का सुपरहिट गाना लिखने से समीर अनजान ने इनकार कर दिया था और इसकी वजह मोहम्मद रफी का एक गाना था। 

मोहम्मद रफी के गाने से प्रेरित था इमरान हाशमी का गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मोहम्मद रफी के गाने से प्रेरित था इमरान हाशमी का गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 21 सालों से हिट है इमरान हाशमी का गाना

  2. गाना लिखने से गीतकार ने कर दिया था रिजेक्ट

  3. हिमेश रेशमिया की ट्यून के चलते माने थे गीतकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समीर अंजान (Sameer Anjaan) वो गीतकार हैं जिन्होंने सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। उन्होंने एक गाना इमरान हाशमी पर भी लिखा था जो 21 सालों से सबसे यादगार गाना है। यह गाना हिट तो खूब हुआ था, लेकिन बोल्ड सीन्स के चलते लोग इसे अकेले में ही सुनना पसंद करते थे।

इमरान हाशमी का ये गाना 'आशिक बनाया आपने' (Aashiq Banaya Aapne) का टाइटल ट्रैक है। 'आशिक बनाया आपने' 2005 में सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक बन गया था। इस गाने ने हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की किस्मत भी चमका दी थी।

रफी साहब के गाने से था कनेक्शन

मगर क्या आपको पता है कि जो 'आशिक बनाया आपने' गाना कल्ट क्लासिक बन गया, उसे कभी गीतकार समीर अंजान ने लिखने से साफ इनकार कर दिया था और इसकी वजह 46 साल पुराना गाना है जिसे मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने गाया था।

समीर ने गाना लिखने से किया था इनकार

दरअसल, मसाला चाय विद राहुल महाजन पॉडकास्ट में एक बार समीर अंजान ने खुलासा किया था कि जब हिमेश रेशमिया उनके पास फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का टाइटल ट्रैक लिखवाने आए थे, तब उन्होंने यह गाना लिखने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि यह गाना आनंद बक्शी जी ने बनाया है तो वह इसे कैसे लिख सकते हैं।

समीर अंजान ने बताया था-

हिमेश मैं यह गाना नहीं लिखूंगा, क्योंकि यह गाना बक्शी साहब (आनंद बक्शी) का लिखा हुआ है और इतना लेजेंडरी गाना है कि 'दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर दिल में जगाया आपने, पहले तो मैं शायर था, आशिक बनाया आपने'। इसके ऊपर मैं क्या लिखूंगा।

हिमेश रेशमिया ने गाने की ट्यून से किया था राजी

समीर अंजान के मना करने के बाद हिमेश रेशमिया ने कहा कि वह फिक्र न करें। वह उन्हें ऐसी ट्यून देंगे कि लोग उस गाने का सोचेंगे ही नहीं। फिर हिमेश ने पहले गाने की ट्यून बनाई। हिमेश की ट्यून सुनते ही समीर हैरान रह गए और उन्होंने उनकी ट्यून पर 'आशिक बनाया आपने' गाना लिख दिया।

 

बात करें आनंद बक्शी के 'आशिक बनाया' गाने की तो यह 1980 में आई ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज की है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था। यह गाना भी कल्ट क्लासिक में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें- पान खाके बनारस को बनाया हिट, अमिताभ को दिए कई कल्ट गाने; सदाबहार गीत देने वाले अंजान की कहानी

यह भी पढ़ें- रिजेक्ट होने वाला था Aamir Khan का सबसे दर्दभरा गीत, हिट होने के बाद प्रोड्यूसर को देनी पड़ी थी डबल फीस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।