50 साल बाद भी 'सरताज' है मोहम्मद रफी का यह गाना, साहिर लुधियानवी के बोल ने बनाया सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ गीत
मोहम्मद रफी का गीत 50 साल बाद भारतीय संगीत इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया है। इसके बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे और संगीत रोशन ने दिया है।
-1795949797224_m.webp)
मोहम्मद रफी ने गाया था सर्वश्रेष्ठ गीत
HighLights
मोहम्मद रफी का गीत बना सर्वश्रेष्ठ गाना
साहिर लुधियानवी ने दिए थे शुरुआती बोल
देता है सांसारिक मोह-माया से दूर धैर्य रखने का संदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) की मखमली आवाज में वो जादू था कि वो एक धुन छेड़ते और वो सीधा दिल में उतर जाती थी। यही वजह की उनके गानों को हर एक जेनरेशन के लोग पसंद करते हैं।
अपने 40 दशक के लंबे करियर में सिंगर ने अलग-अलग शैलियों में हजारों सदाबहार गाने गाए हैं। आज आपको उनके एक ऐसे गीत के बारे में बताएंगे जिसे हिंदी सिनेमा के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गीत माना जाता है।
क्या है गाने का मुख्य भाव?
हम बात कर रहे हैं साल 1964 में आई हिंदी फिल्म चित्रलेखा के गाने 'मन रे तू काहे ना धीर धरे' की। इसे मोहम्मद रफी ने गाया है। इसके बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे हैं और संगीत रोशन ने दिया है। यह गीत सांसारिक मोह-माया और दिखावे से दूर धैर्य रखने का संदेश देता है। इसमें कहा गया है कि समय, रंग और रूप को कोई बांध नहीं सकता, और अंततः कोई किसी के साथ नहीं जाता।
-1795950160413.webp)
जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसका संगीत भी उस दौरान कहीं खो गया। लेकिन बाद में धीरे-धीरे जब लोगों ने इसे सुना तो गाने के बोल सीधा उनके दिलों तक पहुंचें। साल 2010 में आउटलुक पत्रिका ने भारतीय संगीत जगत के 30 दिग्गज संगीतकारों, गीतकारों और गायकों के बीच एक सर्वेक्षण कराया था, जिसमें इस गीत को हिंदी सिनेमा के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया था।
रोशन ने दी थी गाने की शुरुआती लाइन
कहा जाता है कि गीत की शुरुआती पंक्तियां 'मन रे तू काहे ना धीर धरे, वो निर्मोही मोह ना जाने, जिनका मोह करे' खुद संगीतकार रोशन लाल नागरथ ने सुझाई थीं, जिसके आधार पर साहिर लुधियानवी ने पूरे गीत की रचना की।
यह गीत शास्त्रीय रूप से बेहद कठिन माना जाता है, लेकिन किशोर कुमार अपने लाइव स्टेज शो में मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि देने के लिए इस गीत को विशेष रूप से गाया करते थे।
यह भी पढ़ें- लिरिक्स नहीं फिर भी अमर, संगीत की जादूगरी का असली नमूना; 14 साल पुराना गीत फिल्म से भी बड़ा हिट
यह भी पढ़ें- 'लॉजिक मत ढूंढना...' Shah Rukh Khan ने 'किंग' को बताया फुल एंटरटेनर, रिलीज से पहले फैंस को बताई खास बात
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।