विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लिरिक्स नहीं फिर भी अमर, संगीत की जादूगरी का असली नमूना; 14 साल पुराना गीत फिल्म से भी बड़ा हिट

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:51 PM (IST)

आज हम आपको सिनेमा जगत के एक ऐसे अमर गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें लिरिक्स के नाम पर शब्द ही नहीं है। 

बिना लिरिक्स वाला गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

बिना लिरिक्स वाला गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. इस कल्ट गाने में नहीं शब्दों की कमी

  2. बगैर लिरिक्स के भी अमर है ये सॉन्ग

  3. इस संगीतकार ने किया था कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों की सफलता की सबसे बड़ी ताकत उसकी कहानी और शानदार गाने माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा की एक फिल्म ऐसी भी रही है, जिसका एक गीत काफी पॉपुलर रहा था। मगर उस गाने में शब्द ही नहीं हैं और बगैर लिरिक्स के वह गीत संगीत की धुन पर पिछले 14 सालों से अमर है। 

बिना भाषाई लिरिक्स के भी वह सॉन्ग फिल्म से भी बड़ा हिट माना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस लेख में कौन से गीत के बारे में चर्चा की जा रही है। 

फिल्म से बड़ा हिट बिना लिरिक्स वाला गाना

अक्सर देखा जाता है कि फिल्मी गानों को उनके लिरिक्स के आधार पर श्रोतागण खूब गुनगुनाते हैं। ये गीत के बोल का ही कमाल होता है, जो वह लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। लेकिन इस लेख में जिस सॉन्ग के बारे में बात की जा रही है, वह बगैर लिरिक्स के ही अमर है और खूब पसंद किया जाता है। दरअसल यहां बात फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के फेमस सॉन्ग- टैन टैन टू टू (Tain Tain To To) है।

tain tain to to

सिर्फ एक इसी लय पर गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का टैन टैन टू टू... गाना 3 मिनट से अधिक समय तक बजता है। इस गीते के पीछे सबसे बड़ा योगदान सिर्फ और सिर्फ संगीत है, जिसे संगीतकार स्नेहा खानवलकर ने तैयार किया था। ये स्नेहा के गजब के हुनर और संगीत का जादूगरी का कमाल ही है, जो निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म का ये गाना बिना लिरिक्स के सुपरहिट है। 

बात की जाए स्नेहा खानवलकर के बारे में तो गैंग्स ऑफ वासेपुर के टैन टैन टू टू... गीत के जरिए उनको बतौर संगीतकार सिनेमा जगत में एक नई पहचान मिली और वह रातोंरात संगीत की दुनिया की स्टार बन गई हैं। बता दें कि इसके अलावा स्नेहा बतौर संगीत निर्माता ओए लकी! लकी ओए!' जैसी मूवी में भी अपना योगदान दे चुकी हैं। 

टैन टैन टू टू... सोशल मीडिया की जान

अपने अनोखे और दिलचस्प म्यूजिक की वजह से गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के टैन टैन टू टू... गाने को सोशल मीडिया की जान माना जाता है। आपने कई रील्स वीडियो में इस गाने को एक न एक बार जरूर सुना होगा। 

यह भी पढ़ें- आशा भोसले की सिफारिश पर Dev Anand ने दिया था Padmini Kolhapure को काम, जीनत अमान की बनी थी छठीं बहन

यह भी पढ़ें- नहीं मिले बड़े होटल, गांववालों के घर पर रहकर की पूरी शूटिंग; ऐसे तैयार हुआ था Doordarshan का सबसे आइकॉनिक शो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।