'लॉजिक मत ढूंढना...' Shah Rukh Khan ने 'किंग' को बताया फुल एंटरटेनर, रिलीज से पहले फैंस को बताई खास बात
शाह रुख खान अपकमिंग फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। यह मूवी 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
-1795943263464_m.webp)
'किंग' मूवी से शाह रुख खान का लुक
HighLights
शाह रुख ने 'किंग' को बताया फुल एंटरटेनर
फिल्म में लॉजिक के गड़बड़ाने की बात की
4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह मूवी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, इस बीच शाह रुख ने कहा कि की फिल्म पूरी तरह कमर्शियल एंटरटेनर है भले ही इसका लॉजिक थोड़ा अजीब लगे।
'किंग खान' का कहना है कि 'किंग' (King) का लॉजिक भले ही थोड़ा अजीब हो सकता है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सितारों से सजी यह फिल्म एक कमर्शियल एंटरटेनर है।
'डैडी कूल' गाने के लॉन्च पर शाह रुख ने कही ये बात
शुक्रवार को मुंबई में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्म 'किंग' के एक गाने के लॉन्च में शामिल हुए, जहां उनके साथ करण जौहर भी मौजूद थे। इस गाने का नाम 'डैडी कूल' (Daddy Cool) है और इसे अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और शिल्पा राव ने गाया है। अभिनेता ने वहां मौजूद लोगों से बात करते हुए कहा कि यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है और इसमें कुछ 'अच्छे पहलू' भी हैं।
फिल्म में है कई सारे कलाकार
इवेंट में उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें ढेर सारा ड्रामा और भरपूर एक्शन है। आप लोगों ने इसके गाने तो सुन ही लिए होंगे। फिल्म में इतने सारे स्टार्स हैं कि अगर मैं उन्हें गिनने बैठूं, तो शायद हमें 'हद से ज्यादा' होने के लिए बैन ही कर दिया जाए! इतने सारे स्टार्स हैं कि मैं उनके नाम नहीं गिनाऊंगा'।
फिल्म में लॉजिक ना ढूंढे- SRK
इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो इससे पहले 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में भी इस अभिनेता के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, 'इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने मेरे साथ कुछ बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म पसंद आएगी। यह एक अच्छी फिल्म है और आपको इसे देखने में मजा आएगा। यह एक कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसमें लॉजिक थोड़ा इधर-उधर हो सकता है। लेकिन इन सबके बावजूद, फिल्म में कई बहुत अच्छी बातें भी हैं'।
-1795943388719.webp)
'किंग' में नजर आएंगे ये सितारे
'किंग' में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी कहानी एक कुशल हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में रहता है और एक युवा लड़की को खतरनाक दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार करता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।