विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mithilesh Chaturvedi Death: सलमान खान के ऑनस्क्रीन 'चाचा' मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, दिल की बीमारी ने ले ली जान

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Thu, 04 Aug 2022 10:39 AM (IST)

Mithilesh Chaturvedi Death सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में उनके चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का ...और पढ़ें

mithilesh chaturvedi passes away due to cardiac arrest
mithilesh chaturvedi passes away due to cardiac arrest

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 3 अगस्त को अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे काफी समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो अपने परिवार के पास बेहतर देखभाल के लिए लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अभिनेता का निधन मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुआ है।  

मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बॉलीवुड से जुड़े हुए थे। उन्होंने 'कोई मिल गया', सनी देओल के साथ 'गदर एक प्रेम कथा', 'सत्या', 'बंटी और बबली जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही फिल्म सलमान की फिल्म रेडी में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इस फिल्म में वो सलमान खान के बड़े चाचा बने थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उन्होंने साल 1997 में फिल्म भाई-भाई से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अलग-अलग रोल के साथ उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी पहचान बनाई। हाल ही में वो वेब सीरीज स्कैम 1992 में नजर आए थे। फिलहाल वो Banchhada नाम की फिल्म में काम कर रहे थे। करिश्मा कपूर की फिल्म फिजा के एक सीन में उन्होंने मिथिलेश चतुर्वेदी पर पानी फेंक दिया था। इस सीन के कारण ही उन्हें कोई मिल गया फिल्म मिली थी। खबर है कि उन्होंने कुछ और वेब सीरीज भी साइन की थी, पर नामों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।