Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mission Mangal First Look: 5 एक्ट्रेसेज़ के साथ Akshay Kumar स्पेस मिशन पर...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 04 Jul 2019 07:13 PM (IST)

    Mission Mangal First Look Poster with Akshay Kumar अक्षय ऐसी फ़िल्मों का चुनाव कर रहे हैं जो कंटेंट के हिसाब से दमदार हों। मिशन मंगल उसी मिशन को आगे ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    Mission Mangal First Look: 5 एक्ट्रेसेज़ के साथ Akshay Kumar स्पेस मिशन पर...

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार ने अपनी फ़िल्म मिशन मंगल का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है और इसके साथ ही 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही फ़िल्म के प्रमोशनल केंपेन टेक ऑफ़ हो गया है। जगन शक्ति निर्देशित फ़िल्म भारत के मंगल ग्रह पर पहला यान भेजने भेजने की कहानी को दर्शाती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अक्षय ने फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- ऐसे अंडरडॉग्स की कहानी, जो भारत को मंगल तक ले गये। मिशन मंगल भारत के मंगल पर अंतरिक्ष अभियान की सच्ची कहानी है। अक्षय के साथ फ़िल्म में तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हरी और शरमन जोशी अहम भूमिकाओं में दिखायी देंगे। फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर इन सभी कलाकारों को जगह दी गयी है। अक्षय फ़िल्म में बिल्कुल डिफरेंट लुक में दिखायी देंगे। 

    पिछले कुछ अर्से से अक्षय ऐसी फ़िल्मों का चुनाव कर रहे हैं, जो कंटेंट के हिसाब से दमदार हों। मिशन मंगल उसी मिशन को आगे बढ़ा रही है। इस साल रिलीज़ हुई केसरी, पैडमैन, एयरलिफ़्ट, टॉयलेट- एक प्रेम कथा, बेबी जैसी फ़िल्मों के ज़रिए अक्षय कुमार ने दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन दिया है। अक्षय की वर्सेटिलिटी हाउसफुल जैसी कॉमेडी फ़िल्मों के ज़रिए भी सामने आती रही है।