Mission Mangal Box Office Collection: 3 हफ़्ते बाद अक्षय कुमार की फ़िल्म ने कमा लिये इतने करोड़, 200 करोड़ बस इतनी दूर
Mission Mangal Box Office Collection 3 Weeks आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल लगता है क्योंकि साहो पहले से ही चुनौती बनी हुई है। अब छिछोरे सिनेमाघरों में प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन मंगल ने सिनेमाघरों में तीन हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है। फ़िल्म अब 200 करोड़ से ज़्यादा दूर नहीं है। फ़िल्म के पक्ष में अच्छी बात यह है कि इसके कलेक्शंस लगभग स्थिर बने हुए हैं और ज़्यादा गिरावट नहीं है, जिससे 200 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद मंद नहीं पड़ी है।
गुरुवार (5 सितम्बर) को मिशन मंगल ने 1.31 करोड़ रुपये जमा किये और इसके साथ ही फ़िल्म का तीन हफ़्तों का नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्सन 193.14 करोड़ रुपये हो गया है। फ़िल्म को 200 करोड़ के लिए अब सिर्फ़ 6.86 करोड़ ही चाहिए। अगर तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो इनमें ज़्यादा गिरावट नहीं आयी है।
तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 2.20 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 3.64 करोड़ जमा किये थे। ज़ाहिर है कि वीकेंड में मिशन मंगल के कलेक्शंस में उछाल आया। तीसरे सोमवार को फ़िल्म ने 2.27 करोड़, मंगलवार को 1.21 करोड़ और बुधवार को 1.15 करोड़ जमा किये थे।
#MissionMangal is now #AkshayKumar’s highest grossing film... Has chances of crossing ₹ 200 cr... [Week 3] Fri 2.20 cr, Sat 3.25 cr, Sun 3.64 cr, Mon 2.27 cr, Tue 1.21 cr, Wed 1.15 cr, Thu 1.31 cr. Total: ₹ 193.14 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 6, 2019
अगर हफ़्ता-दर-हफ़्ता मिशन मंगल के कलेक्शंस देखें तो पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 128.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। गुरुवार को रिलीज़ होने की वजह से इसे आठ दिन का एक्सटेंडेड वीक मिला था। फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में 49.95 करोड़ जमा किये और तीसरे हफ़्ते में 15.03 करोड़ बटोरे हैं।
15 अगस्त को रिलीज़ हुई मिशन मंगल ब्लॉकबस्टर हो चुकी है, लेकिन अगर 200 करोड़ तक पहुंच जाती है तो अक्षय कुमार के लिए भी यह एक नई उपलब्धि होगी। 100 करोड़ क्लब में अक्षय की दस से अधिक फ़िल्में हैं, लेकिन 200 करोड़ क्लब में उनकी एंट्री अभी तक नहीं हो सकी है।
हालांकि आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल लगता है, क्योंकि साहो पहले से ही चुनौती बनी हुई है। अब सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की छिछोरे सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है।
जगन शक्ति निर्देशित मिशन मंगल भारतीय मंगलयान को भेजने की तैयारियों और संघर्षों की कहानी पर बनी है। फ़िल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हरी, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और शरमन जोशी ने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।