विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मिशन मजनू' की रिलीज डेट का एलान, जानें कब आएगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म

By Nitin YadavEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 12:13 PM (IST)

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और नेशनल क्रश साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म मिशन मजनू अपनी घोषणा के बाद से ...और पढ़ें

'Mission Majnu' release date announced. photo soruce @sidmalhotra instagram.
'Mission Majnu' release date announced. photo soruce @sidmalhotra instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अब मंगलवार को फिल्म निर्माताओं ने मिशन मजून की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म अगले साल 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी आरएसवीपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर फिल्म का एक नया फिल्म पोस्टर शेयर कर दी है। पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने हाथों में टैलीफोन का रिसीवर लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में अभिनेता बेहद गंभीर दिख रहे हैं।

वहीं आरएसवीपी ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘पाकिस्तान की अवैध परमाणु महत्वकांक्षाओं को पटरी से उतारने वाले भारत के सबसे बड़े गुप्त ऑपरेशन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए सच्ची घटनाओं पर आधारित मिशन मजून 13 मई 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

इस पोस्टर को सिद्धार्थ ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन शेयर कर फैंस को फिल्म की रिलीज डेट को भी साझा किया है। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे। अभिनेता के साथ रश्मिका मंदाना लीड किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दोनों के अलावा अनंत महादेवन, परमीत सेठी, शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

अमर बुटाला, रॉनी स्क्रूवाला और गरिमा मेहता द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्माण आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले किया गया है।  फिल्म मिशन मजनू पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी को दिखाएगी। इस पीरियड फिल्म को शांतनु बागची के निर्देशन में बनाया गया है।