Mirzapur की सीधी-सादी 'गोलू गुप्ता' ने ओपन श्रग में फ्लॉन्ट किया कलरफुल ब्रालेट, तस्वीरें देख हर कोई रह गया दंग
Mirzapur Actress Golu Gupta Aka Shweta Tripathi Bold Photoshoot शो में गोलू गुप्ता के रोल को काफी पसंद किया गया है। सीरीज में गोलू का रोल श्वेता त्रिपाठी ने निभाया है। श्वेता रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। एक्टिंग के साथ श्वेता सोशल प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mirzapur Actress Golu Gupta Aka Shweta Tripathi Bold Photoshoot : अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट सक्सेसफुल सीरीज 'मिर्जापुर' का हर सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया है। इस शो के हर कलाकार की एक्टिंग बेदह ही दमदार है। वहीं अगर शो में गोलू गुप्ता के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। शो में गोलू गुप्ता का रोल एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने निभाया है। शो में भले ही श्वेता ने दबंग रोल प्ले किया था। लेकिन रियल लाइफ में श्वेता काफी बोल्ड हैं। एक्टिंग के साथ श्वेता सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से श्वेता ने अपने बोल्ड फोटोशूट से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। यहां देखें तस्वीरें...
View this post on Instagram
गोलू गुप्ता उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं श्वेता त्रिपाठी फैंस पर कहर ढाती दिख रही हैं। श्वेता त्रिपाठी फोटोज में ऑरेंज कलर की ब्रालेट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर का लूज पजामा पहना है। श्वेता ने ब्रालेट के ऊपर पजामा से मैच करता हुए श्रग पहना है, जो उनके लुक को और हॉट बना रहा है। इस दौरान उन्होंने अपने बालों में पोनी बना रखी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बेहद ही लाइट मेकअप किया है। श्वेता की इन तस्वीरों को हमेशा की तरह ही फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर नेटिजेंस उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। अबतक इन फोटोजो को काफी लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गोलू बेटा मस्ती नहीं...'। एक ने लिखा, 'क्यू ही इतनी प्यारी हो तुम।' तो वहीं एक लिखता है, 'तुम बहुत क्यूट हो।'
आपको बता दें कि हाल ही में श्वेता त्रिपाठी ने अपने एक सबसे बड़ा सपना पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने सपनों की कार यानी मर्सिडीज ई-क्लास एक्सक्लूसिव ई 220डी (Mercedes E class 220 D) खरीदी है। इस कार की कीमत जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। इस कार की कीमत लगभग 70.50 लाख है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।