Milind Soman Trolled: डिशवॉशिंग जेल का एड किया तो ट्रोल हुए मिलिंद सोमन, लोग बोले- बरतन धोने में कौन सा जेंडर
Milind Soman Trolled सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन इन दिनों अपने एक डिशवॉशिंग जेल के एड को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनपर जेंडर बायस्ड होने का आरोप लगा रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Milind Soman Trolled: सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन आज फिटनेस का नया नाम है। 57 साल की उम्र में भी मैराथन में भाग लेने से लेकर अपने वर्कआउट तक मिलिंद सोमन हर तस्वीर और वीडियो से सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में वो अपने एक एड को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं।
चर्चा में है मिलिंद सोमन का नया एड
मिलिंद सोमन ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस के साथ-साथ दूसरे इंटरनेट यूजर्स को भी चौंका दिया है, जिसमें वह माचो डिशवॉशिंग लिक्विड का एड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें वो जिम में एक लड़के के जरिए लोगों को बर्तन आसानी से धोने के बारे में बता रहे हैं। मिलिंद सोमन का यह विज्ञापन उनको लोगों के निशाने पर ले आया है और नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
यूजर्स के निशाने पर आए मिलिंद सोमन
वीडियो एक जिम में शुरू होता है जहां एक युवक अपनी मां को बर्तन धोने में मदद करने के बारे में शेखी बघारता हुआ दिखाई देता है। 'मैं थोड़ा थक गया हूं क्योंकि मैंने कल रात सभी बर्तन धोए थे। मैं अक्सर अपनी मां की मदद करता हूं, हमें करना चाहिए।' इसके बाद मिलिंद सोमन फ्रेम में एंटर करते हुए कहते हैं, 'वाह, क्या डींग मारी है। जाओ, मजा आया? अब, विम ब्लैक (जो डिशवॉशिंग लिक्विड की एक बोतल दिखाता है) यहां है। अब सब बर्तन धो लो और शेखी बघारते रहो।'
ट्रोल हो रहे हैं सुपरमॉडल
वीडियो के अंत में एक्टर बॉटल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और कहते हैं, 'विम ब्लैक, साफ करने में आसान, डींग मारने के लिए अधिक।' मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, "विम ब्लैक - पुरुषों के लिए डिशवॉशिंग लिक्विड। या यह है?
लोगों ने सुनाई खरी-खरी
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख नेटिजन्स भड़क गए हैं। उनका मानना है कि यह विज्ञापन जेंडर स्टीरियोटाइप है और इसमें केवल पुरुषों को टारगेट किया जा रहा है। लोगों ने इस एड पर अपनी नाराजगी जतानी शुरू भी कर दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'भाई, नहाना नहीं है बर्तन धोने है इसमें जेंडर कहां से आ गया।' दूसरे ने लिखा, 'क्या बकवास है अब बर्तन में भी जेंडर।'
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।