Move to Jagran APP

MeToo: पत्नी सोना मोहपात्रा पर मुझे गर्व है, वह अपने लिए खड़ी हुईं-बोले राम संपत

संगीतकार राम संपत ने अपनी पत्नी सोना मोहपात्रा के मीटू पर किए गए संघर्ष पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें सोना और इस मूवमेंट के लिए खड़ी होने वाली हर महिला पर गर्व है।

By Vineet SharanEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:50 PM (IST)
MeToo: पत्नी सोना मोहपात्रा पर मुझे गर्व है, वह अपने लिए खड़ी हुईं-बोले राम संपत
MeToo: पत्नी सोना मोहपात्रा पर मुझे गर्व है, वह अपने लिए खड़ी हुईं-बोले राम संपत

नई दिल्ली, जेएनएन। संगीतकार राम संपत ने अपनी पत्नी सोना मोहपात्रा के मीटू पर किए गए संघर्ष पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी सोना मोहपात्रा और इस मूवमेंट के लिए खड़ी होने वाली हर महिला पर गर्व है। इसके अलावा राम संपत इस मूवमेंट पर अपनी राय रखी है।

loksabha election banner

सोना मोहपात्रा काफी बेखौफ होकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफार्म पर अपनी आवाज बुलंद करती हैं। खासकर सोना मोहपात्रा ने उत्पीड़न के खिलाफ चलने वाले मीटू मूवमेंट पर काफी कुछ बोला है। सोना ने संगीतकार अनु मलिक पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और साथ ही इंडियन आइडल 11 में जज बनने को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे। जब इंडियन आइडल से अनु मलिक हटाए गए तो सोना ने इस मुहिम में साथ देने वालों को शुक्रिया कहा और बोलीं कि वह अब आराम से सो सकती हैं। 

जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में राम संपत ने कहा कि उन्हें पत्नी पर सोना गर्व है। वह बेहद मुश्किल और कड़ी लड़ाई थी। लेकिन वह लड़ाई अभी पूरी हो चुकी है। मीटू कोई एक वक्त की मुहिम नहीं है। यह एक कल्चरल मूवमेंट है। यह मूवमेंट भविष्य में हमारी इंडस्ट्री को बदलेगा।  

राम संपत ने आगे कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार पाने में काफी वक्त लगता है। महिलाओं से पहले वादा किया गया था कि उनके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। पर फास्ट ट्रैक कोर्ट अब तक नहीं बने हैं। आज भी न्याय पाने में काफी वक्त लग जाता है। राम संपत ने कहा कि इसीलिए सोना मोहपात्रा पर मुझे काफी गर्व है। उन्होंने अपने लड़ाई लड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.