Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा की शादी में आ सकती हैं उनकी खास दोस्त

जानकारी के मुताबिक इस साल अक्टूबर में प्रियंका और निक शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 11:52 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा की शादी में आ सकती हैं उनकी खास दोस्त
प्रियंका चोपड़ा की शादी में आ सकती हैं उनकी खास दोस्त

रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी प्रसिद्ध सिंगर निक जोनास का रोका और सगाई हो चुकी है और अब शादी का इंतजार है। प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी नई खबर यह आ रही है कि, प्रियंका चोपड़ा की शादी में उनकी खास दोस्त मेगन मर्केल शामिल हो सकती हैं। 

loksabha election banner

प्रियंका चोपड़ा इस साल 19 मई को ब्रिटेन में हुई शाही शादी की मेहमान बनीं थी। प्रियंका, अपनी खास दोस्त मेगन मर्केल की तरफ़ से इस शादी में शामिल हुई थीं, जिनकी शादी प्रिंस हैरी से हुई है। अब लगातार खबरें आ रही हैं कि, प्रियंका की शादी में मेगन शामिल हो सकती हैं। साथ में यह भी खबर है कि प्रिंस हैरी भी प्रियंका की शादी में आएंगे। हालांकि अभी तक इस बात के सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी आ सकते हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि ब्रिटिश रॉयल कपल के लिए ऐसा कोई भी प्रोटोकॉल नहीं बना है, जो उन्हें उनके दोस्तों की शादी में जाने से रोकता हो। इतना ही नहीं मेगन मर्केल चाहती हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द मां भी बने। 

यह भी पढ़ें: क्या करण के बाद धर्मेंद्र के पोते आर्यमन भी लेंगे बॉलीवुड में एंट्री, बॉबी ने बताई पूरी बात

आपको बता दें कि, हॉलीवुड में इस साल 19 मई को एक रॉयल वेडिंग हुई थी। अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी प्रिंस हैरी से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ने नव विवाहित जोड़े की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी दोस्त मेगन के लिए एक प्यारा से संदेश लिखा था। प्रियंका और मेगन की दोस्ती लगभग चार साल पुरानी है। प्रियंका के इंस्टाग्राम एकाउंट से भी ज़ाहिर होता है कि मेगन के साथ उनकी दोस्ती ख़ास है। मेगन अमेरिकन एक्ट्रेस और ह्यूमेनिटेरियन हैं। प्रिंस हैरी के साथ वो 2016 से रिलेशनशिप में थीं। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी।

यह भी पढ़ें: सनी का ढाई किलो का हाथ एक बार फिर से उठेगा, वजह सनी देओल से सुनिए

प्रियंका और निक की बात करें तो जब प्रियंका और निक जोनास अमेरिका से पहली बार साथ में भारत आए थे तब से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि दोनों के बीच अफेयर है। उस दौरान मुंबई के बाद ये दोनों गोवा भी गए थे जहां पर इन्होंने वेकेशन एंजॉय किया था। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया। कुछ दिन पहले निक एक म्यूजिकल कंसर्ट में परफॉर्म कर रहे थे जहां पर प्रियंका भी मौजूद थी। अब तो यह बात जगजाहिर हो चुकी है चूंकि दोनों ने सगाई कर ली है। फिलहाल निक अमेरिका लौट गए हैं। जहां तक शादी की बात है तो एेसा कहा जा रहा है कि, प्रियंका और निक इस साल अक्टूबर में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.