Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका की शादी में रहा इस 'जेठानी' का जलवा, X Men Dark Phoenix में निभा रहीं लीड रोल

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 04 Dec 2018 02:16 PM (IST)

    2015 की एक्शन कॉमेडी बेयरली लीथल में भी सोफी नज़र आयीं। 2016 में आयी एक्स मैन सीरीज़ की फ़िल्म एपोकैलिप्स में सोफी ने म्यूटेंट जीन ग्रे का रोल निभाया था।

    प्रियंका की शादी में रहा इस 'जेठानी' का जलवा, X Men Dark Phoenix में निभा रहीं लीड रोल

    मुंबई। किसी भी लड़की के लिए ससुराल उसके दूसरे घर की तरह होती है। यहां माता-पिता, भाई-बहन होते हैं तो वहां ससुराल में पति के अलावा सास-ससुर, जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी और ननद-ननदोई जैसे कई नए रिश्ते बनते हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के जीवन में भी अब वो लम्हा आ गया है, जब वो किसी की दुल्हन बनी हैं और रिश्तों की नई डोर जुड़ी है। 1 और 2 दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बाद 4 दिसम्बर को दिल्ली में रिसेप्शन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका का अपना परिवार अधिक बड़ा नहीं है। इस वक़्त उनके परिवार में वो ख़ुद, मॉम मधु चोपड़ा और छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हैं। पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की मृत्यु हो चुकी है. मगर अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी करके प्रियंका एक भरे-पूरे परिवार में जा रही हैं, जहां उन्हें लगभग सारे रिश्ते मिलेंगे। प्रियंका का दूल्हा बनने के बाद दामाद को तो देश की ज़्यादातर आबादी पहचानने लगी होगी, मगर प्रियंका की बाकी ससुरालियों के बारे में जानकारी कम होगी। 

    इस लेख में हम आपको मिमी यानि प्रियंका की पूरी ससुराल से वाक़िफ़ करवा रहे हैं। प्रियंका की ससुराल में सास-ससुर के अलावा दो जेठ, दो जेठानी, एक देवर और दो भतीजियां हैं। निक का परिवार कैलिफोर्निया के वायकॉफ़ में रहता है, जो प्रियंकी की ससुराल होगी। हालांकि निक और जोनस ने इसी साल अक्टूबर में लॉस एंजेलिस में एक घर ख़रीदा है।

    ससुर- पॉल केविन जोनस सीनियर

    प्रियंका के ससुर का नाम पॉल केविन जोनस सीनियर है, जिन्हें परिवार में प्यार से पापा जोनस कहा जाता है। 53 साल के पॉल धार्मिक व्यक्ति हैं और शुरुआत में वो चर्च के अधिकारी और पादरी रह चुके हैं। हालांकि सांग राइटिंग और सिंगिंग उनका पेशा रहा है। बेटों के बतौर सिंगर स्थापित होने के बाद पापा जोनस ने रिटायरमेंट ले लिया है और अब वो अपने बेटों के मैनेजर की तरह काम करते हैं। जोनस एंटरप्राइज़ की स्थापनी भी उन्होंने की है। विभिन्न म्यूज़िकल टूर्स पर जोनस सीनियर बच्चों के साथ जाते हैं। इसके अलावा जोनस नेलीज़ सदर्न किचन नाम से बेलमॉन्ट में एक रेस्तरां भी चलाते हैं। अगस्त में प्रियंका और निक की सगाई फंक्शन में पॉल जोनस भी शामिल हुए थे।

    सास- डेनिस मिलर-जोनस

    प्रियंका की सास और निक की मॉम का डेनिस मिलर-जोनस है, जिन्हें प्यार से मामा जोनस कहा जाता है। 52 साल की डेनिस मूल रूप से डल्लास, टैक्सास की हैं। डेनिस साइन लैंग्वेज की टीचर थीं और पॉल केविन जोनस से शादी के बाद कैलीफोर्निया आ गयीं। पापा जोनस की तरह डेनिस भी काफ़ी धार्मिक हैं और मिशनरी कामों में रुचि लेती रही हैं। म्यूज़िकल टूर्स पर मामा जोनस भी बच्चों के साथ जाती हैं। फैमिली रेस्तरां के प्रचार का ज़िम्मा भी मामा जोनस के कंधों पर है।

        

    बड़े जेठ- केविन जोनस

    प्रियंका के बड़े जेठ केविन जोनस हैं, जो 31 साल के हैं, यानि प्रियंका से 5 साल छोटे। केविन का पूरा नाम पॉल केविन जोनस द्वितीय है। केविन भी परिवार के बाक़ी सदस्यों की तरह सिंगर और एक्टर हैं। केविन ने अपने दोनों छोटे भाइयों जो और निक के साथ जोनस ब्रदर्स के नाम से पॉप रॉक बैंड शुरू किया था। 2006 में इस ग्रुप का पहला सिंगल इट्स अबाउट टाइम आया था।  

    बड़ी जेठानी- डेनियल डेलिसा

    प्रियंका की बड़ी जेठानी और केविन की पत्नी का नाम डेनियल डेलिसा है, जो प्रियंका से 4 साल छोटी हैं और अपने पति से लगभग एक साल बड़ी हैं। डेनियल रिएलिटी शो में काम कर चुकी हैं। हेयर ड्रेसिंग के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। 

    इनकी बनेंगी चाची- 

    केविन और डेनियल के दो बेटियां हैं, लिहाज़ा प्रियंका दो बच्चों की चाची बनेंगी। बड़ी बेटी का नाम एलेना है, जिसकी उम्र 4 साल है। जबकि छोटी बेटी वेलेंटिना है, जो अभी लगभग 2 साल की है। 

    छोटे जेठ- जो (Joe) जोनस

    प्रियंका के छोटे जेठ यानि निक के मंझले भाई का पूरा नाम जोसेफ एडम जोनस है। प्रियंका के दूसरे जेठ 29 साल के हैं और उनसे 7 साल छोटे हैं। जो ख़ुद भी सिंगर, सांग राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। जो पहली बार तब सुर्खियों में आये, जब उन्होंने अपने भाइयों केविन और निक के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम से पॉप रॉक बैंड बनाया था। इस बैंड ने कुछ सफल रिकॉर्ड बनाये। हालांकि 2015 में क्रिएटिव डिफरेंसेज़ के कारण जोनस ब्रदर्स में फूट पड़ गयी और जो ने अपना अलग बैंड DNCE बना लिया। इस ग्रुप का डेब्यू सिंगल केक बाई द ओशन काफ़ी मशहूर हुआ था। जो ने टैलेंट शोज़ में जज की भूमिका निभायी है। वहीं, टेलीविज़न सीरीज़ में एक्टिंग भी है।

    छोटी जेठानी- सोफी टर्नर

    अगर आप हॉलीवुड फ़िल्मों और 'गेम ऑफ़ थ्रोंस' सीरीज़ के फ़ैन हैं तो निश्चित तौर पर प्रियंका की इस जेठानी को पहचानते होंगे। सोफी टर्नर प्रियंका के छोटे जेठ यानि निक जोनस के दूसरे नंबर के भाई Joe Jonas की गर्लफ्रेंड हैं। 21 फरवरी 1996 को जन्मी सोफी सिर्फ़ 22 साल की हैं और अपनी देवरानी प्रियंका से लगभग 14 साल छोटी हैं। प्रियंका अभी 36 साल की हैं। सोफी 2016 से जो को डेट कर रही हैं। 2017 में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। प्रियंका चोपड़ा की ससुराल से अगर किसी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है तो वो सोफी ही हैं। मेहंदी और संगीत सेरेमनी में सोफी ने खुलकर मस्ती की। जमकर डांस किया और उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। 

     

    X Men- Dark Phoenix में आएंगी नज़र

    सोफी जन्म से अमेरिकन नहीं हैं। वो ब्रिटिश हैं। सोफी का जन्म इंग्लैंड के नॉर्थम्पटन में हुआ था। सोफी ने 16 साल की उम्र में एचबीओ की विश्व विख्यात फेंटेसी टीवी सीरीज़ गेम ऑफ़ थ्रोंस से एक्टिंग में पारी शुरू की थी। उनके किरदार का नाम सेंसा स्टार्क था। गेम ऑफ़ थ्रोंस ने सोफी को दुनियाभर में मशहूर कर दिया था। 2013 में सोफी ने एनॉदर मी फ़िल्म से बड़े पर्दे पर करियर शुरू किया। 2015 की एक्शन कॉमेडी 'बेयरली लीथल' में भी सोफी नज़र आयीं। 2016 में आयी एक्स मैन सीरीज़ की फ़िल्म 'एपोकैलिप्स' में सोफी ने म्यूटेंट जीन ग्रे का रोल निभाया था। इसी सीरीज़ की अगली फ़िल्म 'एक्स मैन- डार्क फीनिक्स' में दर्शक सोफी को जीन ग्रे के रोल में फिर देखेंगे।

    देवर- फ्रैंकी जोनस

    प्रियंका के देवर फ्रैंकी उनसे 18 साल छोटे हैं। फ्रैंकी ख़ुद वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं।