गुड लुक्स में सबका उस्ताद है Meenakshi Seshadri का बेटा, रणबीर-रणवीर को देता है टक्कर; बॉलीवुड में मचाएगा गदर?
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के बेटे की फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। जिसमें उनके बेटे के गुड लुक्स पर फैंस फिदा हो गए हैं।
-1780395468140_m.webp)
बहुत हैंडसम है मीनाक्षी शेषाद्रि का बेटा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का एक वक्त पर बॉलीवुड में सिक्का बोलता था। 17 साल की कम उम्र में 'मिस इंडिया' का खिताब जीतने वालीं मीनाक्षी ने करियर की शुरुआत साल 1983 में रिलीज फिल्म 'पेंटर बाबू' से की थी, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ जैसे सुपरस्टार नजर आए।
दामिनी-घायल, घातक जैसी उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। सबकी चहेती 'दामिनी' उर्फ मीनाक्षी शेषाद्रि फिल्मी पर्दे स दूर हो चुकी हों, लेकिन उनके बेटे की कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस के बेटे के गुड लुक्स पर हर कोई दिल हार बैठा है।
मीनाक्षी शेषाद्री के बेटे हैं बेहद हैंडसम
एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने 2 दिन पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं। दरअसल, 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस के बेटे का नाम जोश मैसूर हैं, जो एक ब्रिलियंट स्टूडेंट हैं और हाल ही में उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। जोश ने कंप्यूटर साइंस और सोशल स्टडीज के सब्जेक्ट्स में पढ़ाई की है।
जोश मैसूर के पिता हरीश यूएस में एक बड़े इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि और हरीश की शादी साल 1995 में हुई थी। जोश की पढ़ाई अमेरिका में ही हुई है। जब एक्ट्रेस ने बेटे की फोटो शेयर की तो फैंस उनके गुड लुक्स की तारीफ करते नहीं थके।
यह भी पढ़ें- काम के लिए तरसी 80 के दशक की सुपरस्टार! कभी Madhuri Dixit को दी थी टक्कर; शादीशुदा डायरेक्टर प्यार में था पागल
View this post on Instagram
फैंस ने मीनाक्षी शेषाद्री से पूछे ऐसे सवाल
एक यूजर ने लिखा, "मैं ये विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि यह आपका बेटा है। जोश बहुत ही हैंडसम है। गॉड ब्लेस हिम।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपके बेटे को बहुत-बहुत बधाई। हैंडसम सन और ब्यूटीफुल मम्मी। यह बिल्कुल आपकी तरह ही लगता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मीनाक्षी जी आपका बेटा को काफी हैंडसम हैं, क्या ये बॉलीवुड में आने की सोच रहा है।"
आपको बता दें कि अमेरिका में पले-बढ़े होने के बावजूद भी जोश इंडियन संस्कृति से काफी जुड़े हुए हैं। उन्होंने डलास के चिन्मय मिशन से भारत इतिहास, पौराणिक कथाओं की शिक्षा ली है। एक इंटरव्यू में मीनाक्षी शेषाद्रि ने यह बताया था कि उनके बेटे का क्रिएटिविटी की तरफ काफी झुकाव है और फिल्मों में आने का ऑप्शन भी उन्होंने खुला रखा है। हालांकि, अभी वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।