Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मस्तराम' की एक्ट्रेस को मिल रही हैं दुष्कर्म की धमकियां, इस मशहूर सिंगर के फैंस पर लगाए ये गंभीर आरोप

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 17 Feb 2022 10:20 AM (IST)

    केनिशा अवस्थी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि सिंगर और रैपर रफ्तार के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज कर रहे हैं।

    Hero Image
    वेब सीरीज 'मस्तराम' की अभिनेत्री केनिशा अवस्थी, Instagram : kenisha.awasthi

    नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली वेब सीरीज 'मस्तराम' की अभिनेत्री केनिशा अवस्थी को धमकियां मिल रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं और अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद केनिशा अवस्थी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। केनिशा अवस्थी सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। केनिशा अवस्थी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि सिंगर और रैपर रफ्तार के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज कर रहे हैं। साथ ही उन्हें दुष्कर्म जैसे धमकियां भी दे रहे हैं।

    केनिशा अवस्थी ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, 'रफ्तार के फैंस मुझे कल से परेशान कर रहे हैं जबसे मैंने उनसे ऊपर एमीवे को चुना है। मुझे इन लोगों की साइबर क्राइम में रिपोर्ट करनी है। दोस्तों बताएं मैं क्या करूं रफ्तार के इन जंगली फैंस का।' इसके बाद केनिशा अवस्थी ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैं उन दुष्कर्म और अश्लील मैसेज से बहुत परेशान हूं जो मेरे कमेंट सेक्शन और इन बॉक्स में आ रहे हैं।'

    इसके अलावा उन्होंने और भी ढेर सारी अपनी पोस्ट में कही हैं। गौरतलब है कि केनिशा अवस्थी बेहद बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर फैंस के लिए हॉट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि केनिशा अवस्थी पहली बार वेब सीरीज हंसमुख में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ अभिनेता वीर दास, रणवीर शौरी और रवि किशन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

    इस वेब सीरीज के बाद केनिशा अवस्थी को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर की सबसे बोल्ड वेब सीरीज मस्तराम में देखा गया है। इस सीरीज में उन्होंने टीचर मिस रिटा का किरादर निभाया था। वेब सीरीज मस्तराम में केनिशा अवस्थी ने कई बोल्ड सीन दिए थे। इसके बाद केनिशा अवस्थी वेब सीरीज रक्तांचल में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में भी उनके बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।  

    comedy show banner
    comedy show banner