यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Superstar Krishna Death: पिता के निधन पर सदमे में महेश बाबू, सांत्वना देने पहुंचे राजनेता और फिल्म सितारे
Superstar Krishna Death महेश बाबू के पिता और दिग्गज अभिनेता कृष्णा का निधन हो गया है। पिता के निधन के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Masheh Babu Father Death: मंगलवार सुबह तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के पिता और अभिनेता कृष्णा का निधन हो गया है। उन्हें शनिवार देर कार्डियक अरेस्ट आने के बाद हैदराबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।
पिता के निधन से टूटे महेश बाबू
अब महेश बाबू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पिता के निधन के बाद बुरी तरह से टूटे हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है पवन कल्याण महेश बाबू को गले लगाते हुए दिख रहे हैं और इस दौरान महेश अपने पिता के निधन के बाद रोते हुए नजर आ रहे हैं।
Pawan Kalyan Garu Paid Tributes To Krishna garu #KrishnaGaru #Pawankalyan #SuperStarKrishna pic.twitter.com/4VgKqmF5gF
— shankar 💟🤟 (@IsmartShankar66) November 15, 2022
अंतिम दर्शन के लिए उमड़े सितारे
दिग्गज अभिनेता के शव को अंतिम दर्शन के लिए हैदराबाद स्थित घर पर 2 से 5 बजे तक रखा गया था, जहां चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य, विजय देवरकोंडा, अदिवी शेष और वेंकटेश दग्गुबाती, जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों ने अनुभवी अभिनेता के अंतिम दर्शन कर महेश बाबू को सांत्वना दीं।



सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा के निधन की जानकारी मिलने के बाद तेलांगाना के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडु भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने महेश बाबू से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

.jpeg)
परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान
वहीं, दिग्गज तेलुगु अभिनेता कृष्णा के निधन के बाद महेश बाबू के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन के बारे में जानकारी थी। उन्होंने अपने बयान में कहा, हम अत्यंत दु:ख के साथ है सबसे प्यारे कृष्ण गरु के निधन की सूचना दे रहे हैं। वो फिल्मी पर्दे से परे कई मायनों में एक सुपरस्टार थे... वो अपने काम के प्रभावी कामों के माध्यम से हमारे बीच जीवित रहेंगे और हम उन्हें हर गुजरते दिन के साथ और भी ज्यादा याद करेंगे। लेकिन अब हमेशा के लिए अलविदा- घट्टामनेनी परिवार।
