मनोज कुमार की पोती मुस्कान के आगे फीकी हैं बॉलीवुड की सभी हसीनाएं, ग्लैमस पर भारी पड़ेगी ये सादगी
मनोज कुमार की पोती मुस्कान की तस्वीरें देख फैंस काफी खुश हैं। मस्कान को देखकर फैंस को एक बार फिर से मनोज कुमार की याद आ गई है। कमेंट कर फैंस बोल रहे हैं कि वो बिल्कुल अपने दादा जी जैसी दिखती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Manoj Kumar Granddaughter Photos : भारत कुमार के नाम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले एक्टर मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'है प्रीत जहां की रीत सदा...' जैसे उन पर फिल्माए गए कई गानें आज भी अमर हैं। इन गानों को आज भी सुनकर मन देश भक्ति की भावना से लबरेज हो जाता है। मनोज कुमार की पर्सनल लाइफ के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि पोती बेहद खूबसूरत हैं। खूबसूरती के मामले में मनोज कुमार की पोती किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।
मनोज कुमार की पोती के आगे फेल हैं एक्ट्रेसेस
मनोज कुमार ने शशि गोस्वामी से शादी की थी। उनके दो बेटे कुणाल और विशाल गोस्वामी हैं। आज हम विशाल गोस्वामी की बेटी यानी मनोज कुमार की पोती के बारे में बताने जा रहे हैं। मनोज कुमार की पोती का नाम मुस्कान गोस्वामी है। मुस्कान दिखने में किसी काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। खूबसूरती के मामले में मुस्कान किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। मुस्कान को देखकर कोई भी अपना दिल हार सकता है। मुस्कान की हाइट, पर्सनैलिटी, नैन नक्श बेहद खूबसूरत हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
शाद की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी हाल ही में अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। मुस्कान ने साल 2021 में बिजनेसमैन निखिल ओहरी ने शादी की है। दोनों की ये शादी मुंबई में हुई थी, जो कि काफी सुर्खियों में
थी। उनकी शादी की तस्वीरें वेडिंग सूत्रा के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर की गई थीं। इन तस्वीरों में मुस्कान अपने पति निखिल के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। मुस्कान दुल्हन के जोड़ी में किसी राजकुमारी से कम नजर नहीं आ रही हैं। ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी पसंद की गई हैं। फोटोज पर लोगों के रिएक्शन भी देखने लायक हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।