Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manoj Kumar Birthday Special: लाल बहादुर शास्त्री को पसंद थीं मनोज कुमार की फिल्में, ऐसे पड़ा 'भारत कुमार' नाम

    मनोज कुमार न सिर्फ अभिनेता बल्कि उन्होंने निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी अच्छा काम किया हैl मनोज कुमार को फिल्म उपकार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गयाl मनोज कुमार का आज 84 वां जन्मदिन हैl

    By Rupesh KumarEdited By: Updated: Sat, 24 Jul 2021 01:54 PM (IST)
    Hero Image
    मनोज कुमार ने अधिकतर अपनी फिल्मों में 'भारत' नाम रखा हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl मनोज कुमार का आज जन्मदिन हैl उनका जन्म 1937 में हुआ हैl मनोज कुमार का बॉलीवुड डेब्यु 20 वर्ष की आयु में हुआ थाl उन्होंने फिल्म फैशन से डेब्यू किया थाl यह उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक हैl मनोज कुमार ने राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में भी काम किया थाl इसके अलावा वह फिल्म 'कांच की गुड़िया' में भी नजर आए थेl इस फिल्म में उन्होंने पहली बार हीरो की भूमिका निभाई थीl मनोज कुमार ने की शादी शशि गोस्वामी से हुई हैl इससे उन्हें दो बेटे हुए हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज कुमार न सिर्फ अभिनेता बल्कि उन्होंने निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी अच्छा काम किया हैl मनोज कुमार को फिल्म 'उपकार' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गयाl मनोज कुमार का आज 84 वां जन्मदिन हैl मनोज कुमार ने अधिकतर अपनी फिल्मों में 'भारत' नाम रखा हैl इसके वजह से उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता थाl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by OLD BOLLYWOOD SONGS (@vintage_melodies)

    मनोज कुमार का असली नाम हरि कृष्ण गिरी गोस्वामी है लेकिन उन्होंने दिलीप कुमार और अशोक कुमार से प्रेरणा लेते हुए अपना नाम मनोज कुमार रखाl मनोज कुमार का जन्म पाकिस्तान के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ हैl हालांकि भारत विभाजन के समय वह परिवार के साथ भारत आ गए थेl मनोज कुमार की फिल्में लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं को भी काफी पसंद आती थीl उन्होंने उपकार फिल्म लाल बहादुर शास्त्री के नारे 'जय जवान, जय किसान' से प्रेरणा लेकर बनाई थी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by OldBollywoodDunia (@oldbollywooddunia)

    मनोज कुमार को कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैंl मनोज कुमार की कई फिल्में पसंद की गई हैl मनोज कुमार को पद्मश्री और दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। मनोज कुमार की लोकप्रियता विदेशों में भी हैl उनकी फिल्मों के गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैl मनोज कुमार का लंबा बॉलीवुड करियर रहा हैl