विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: 'पुतलीबाई' के लुक में नजर आईं Waheeda Rehman, सौरभ की भी दिखी पहली झलक; मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग पूरी

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:00 PM (IST)

महात्मा गांधी के जीवन पर बनने वाली मनोज बाजपेयी की फिल्म में वहीदा रहमान और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

वहीदा रहमान और सौरभ शुक्ला

वहीदा रहमान और सौरभ शुक्ला

HighLights

  1. पुतलीबाई के किरदार में दिखेंगी वहीदा रहमान

  2. महात्मा गांधी के जीवन पर बन रही है फिल्म

  3. सौरभ शुक्ला भी निभाएंगे अहम किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्टेड और अनुभव सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस फीचर फिल्म की जबसे घोषणा हुई है, तब से प्रोजेक्ट के इर्दगिर्द दर्शकों का उत्साह बढ़ता हुआ देखने मिल रहा है। यह कहानी भारत की आजादी के पहले की है, उन 21 दिनों की जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है।

फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी पहली बार निभाते नजर आने वाले हैं। अब जब फैंस बेसब्री से बापू के किरदार में एक्टर को देखने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में उनकी एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई है। तस्वीर में मनोज बाजपेयी कभी न देखे गए लुक में देखे जा सकते हैं।

पूरी हुई फिल्म की शूटिंग

मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग ऑफिशल तौर से पूरी करते हुए,एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही, इसके इर्द-गिर्द मौजूद एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो गई है। महात्मा गांधी के किरदार में कदम रखना कोई आसान काम नहीं था और मनोज बाजपेयी ने इसके साथ न्याय करने के लिए अपनी जी जान लगा दी है।

 

यह भी पढ़ें- 'महात्मा गांधी' की मां बनेंगी Waheeda Rehman, मनोज बाजपेयी की फिल्म में हुई वेटरन एक्ट्रेस की एंट्री

waheeda rehman gandhi

एक्टर जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह से खुद को ढाल लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में, उनके द्वारा निभाया जाने वाला गांधी का किरदार उनके करियर के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक माना जा रहा है।

waheeda rehman gandhi (1)

प्रोजेक्ट को अपनी मौजूदगी से वहीदा रहमान जैसी दिग्गज अभिनेत्री ने और भी खास बना दिया है। वह इस मूवी में पुतलीबाई की भूमिका में दिखेंगे, जोकि गांधी की मां का किरदार है। उन जैसी कद रखने वाली आइकॉन का प्रॉजेक्ट से जुड़ना, फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाता है।

gandhi

भारतीय सिनेमा में कई दशकों से अपनी शानदार अदाकारी, गरिमापूर्ण अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने वाली उनकी मौजूदगी इस फिल्म को और खास बनाती है। मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों के साथ उनका जुड़ना इस पूरी स्टारकास्ट को बेहद खास बना देता है और इस तरह से फिल्म लवर्स के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है।

इस वजह से खास होगी फिल्म

फिल्म को जो चीज सबसे ज्यादा दिलचस्प बनाती है, वो है इसका विषय। यह कहानी भारत की आजादी के पहले की है, उन 21 दिनों की जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है। यह खुद में इमोशंस, मुश्किल चॉइसेज और इंसानी ड्रामे से जुड़े मोड लिए हुए है। मास्टर ऑफ स्टोरी टेलिंग कहे जाने वाले सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्टेड और अनुभव सिन्हा द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म कभी न भूले जाने वाला बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस होने वाला है, जिसे मिस करना मुश्किल है।

फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, इसमें मनोज बाजपेयी संग सौरभ शुक्ला अहम किरदार में हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने A बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्केशन के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 61 साल पहले 'ब्रजभाषा शैली' से बना था वहीदा रहमान का गाना, लता दीदी की सुरीली आवाज में हुआ अमर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।