विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mandana Karimi ने 16 साल रहने के बाद हमेशा के लिए छोड़ा भारत, कहा - 'मुश्किल है, कभी कल्पना नहीं की थी...'

Published: Wed, 13 May 2026 09:10 AM (IST)

अभिनेत्री मंदाना करीमी ने 16 साल भारत में रहने के बाद देश छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक AMA सेशन के दौरान यह भावुक घोषणा की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं और सपोर्ट न मिलने को कारण बताया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने भारत छोड़ने की घोषणा की है। एक्ट्रेस लगभग 16 साल से यहां रह रही थीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक AMA सेशन के दौरान यह भावुक खबर शेयर की।

फैन के सवाल पर भावुक हुईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने इस कठिन निर्णय और इसके पीछे के कारणों के बारे में बताया। एक फैन ने मंदाना से सवाल पूछा था कि क्या उन्होंने मुंबई को हमेशा के लिए छोड़ दिया है? क्या उन्हें शहर की याद आएगी? इस पर मंदाना ने एयरपोर्ट से एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, "मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और न ही विश्वास किया था कि मैं ऐसा कह पाऊंगी, 'अलविदा भारत'।"

Mandana (3)

यह भी पढ़ें- कौन हैं Mandana Karimi जिन्होंने भारत पर लगाया धोखा देने का आरोप? क्यों छोड़ना चाहती हैं देश

उन्होंने आगे कहा, "यह मुश्किल होने वाला है। लेकिन भारत में लगभग 16 साल बिताने के बाद, आखिरकार मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़ रही हूं और यहां से नई शुरुआत हो रही है। नया देश, नया घर, सब कुछ नया।"

क्यों छोड़ना चाहती हैं देश?

इस साल की शुरुआत में, एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में मंदाना ने पुष्टि की थी कि वह सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत छोड़ने की योजना बना रही हैं। अपने फैसले के बारे में बताते हुए मंदाना ने कहा, "भारत में रहकर ईरान का समर्थन करने का मेरा तरीका। सच्चाई को खुलकर सामने लाना। अधिकारियों की पोल खोलना। और हार न मानना। इसके कई कारण हैं। भारत में मेरी लड़ाई कई सालों से चल रही है। और अब इसे जारी रखने का कोई मतलब नहीं रह गया है।"

Mandana (6)

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आई थीं नजर

मंदाना ने यह भी बताया कि उनके एक्टिविज्म वाले काम का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर पर भावनात्मक रूप से पड़ा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भारत में जान से मारने की धमकियां मिली हैं, तो उनका जवाब बहुत ही छोटा था। उन्होंने बस इतना कहा,'हमेशा से।' उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय के दौरान उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला। मंदाना को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- 'सिलेंडर ले आना', Boman Irani ने ट्रंप को किया ट्रोल, भड़कीं मंदाना करीमी बोलीं- 'जब ईरानी मर रहे थे तब...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।