'सिलेंडर ले आना', Boman Irani ने ट्रंप को किया ट्रोल, भड़कीं मंदाना करीमी बोलीं- 'जब ईरानी मर रहे थे तब...'
बोमन ईरानी ने हाल ही में यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को ट्रोल करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। अब मंदाना करीमी ने गुस्सा निकाला है।

बोमन ईरानी पर भड़कीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। US-Iran Tension के बीच अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को ट्रोल किया। अभिनेता की बात ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) को रास नहीं आई।
दरअसल, US और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर कई चीजों पर पड़ा जिनमें से एक LPG भी है। इस बीच सोशल मीडिया पर बोमन ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति वार्ता का मजाक उड़ाया। उन्होंने सिलेंडर मुद्दे को लेकर ट्रंप पर तंज कसा।
बोमन ईरानी ने ट्रंप पर कसा तंज
वीडियो जारी करते हुए बोमन ईरानी ने कहा, "तो जैसा कि आप जानते ही होंगे, यह बात काफी वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं और इसके लिए तीन लोगों को बुलाया गया है। स्मृति जी, अरुणा ईरानी जी और मैं- बोमन ईरानी। बातचीत चल रही है। तो मैं तैयार हूं। शांति के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं।"
सिलेंडर को लेकर ट्रोल हुए ट्रंप
बोमन ईरानी ने सिलेंडर को लेकर तंज कसते हुए कहा, "मेरी बस एक ही प्रॉब्लम है। मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। मुझे लगता है कि सबसे अच्छा यही होगा कि ट्रंप साहब और उनका डेलिगेशन दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं। हम उन्हें धनसक, कस्टर्ड और दूसरी चीजें खिलाएंगे लेकिन अगर वे अपने साथ एक बड़ा गैस सिलेंडर ले आएं तो मुझे लगता है कि इससे हम सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।"
View this post on Instagram
बोमन पर भड़कीं एक्ट्रेस
बोमन ईरानी के इस पोस्ट पर फराह खान से लेकर तब्बू तक ने फनी इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है। वहीं, मंदाना करीमी ने अभिनेता पर भड़ास निकाली है। उन्होंने बोमन के कमेंट बॉक्स में लिखा, "बोमन ईरानी सर, अचानक आपके पास ईरान के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है। समय भी बड़ा दिलचस्प है। सालों से ईरानियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन्हें फांसी दी जा रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है। हजारों लोग मारे गए। परिवार बिखर गए और मेरे जैसे लोगों ने यह सब जिया है।"
यह भी पढ़ें- कभी चिप्स बेचकर गुजारा करता था बॉलीवुड का ये दिग्गज, 41 साल की उम्र में डेब्यू कर फिल्मों में छाया ये एक्टर
ट्रंप का मजाक उड़ाना मंदाना को नहीं आया रास
मंदाना करीमी ने आगे लिखा, "हमने इसके बारे में बात भी की है। लेकिन अब... एक वीडियो है। अब चिंता है। अब गैस को लेकर, ट्रंप को लेकर और 'मेरे घर आओ' वाली बात को लेकर मजाक-मस्ती हो रही है। सर, पूरे आदर के साथ कह रही हूं कि आप और पारसी समुदाय ईरान से आए हैं। आप अपने साथ वह इतिहास, वह आग लेकर चलते हैं। तो जब ईरानी लोग मर रहे थे, तब यह आवाज कहां थी?"
मंदाना करीमी ने कमेंट में यह भी लिखा, "और अब अचानक, सिर्फ इसलिए कि इसका असर गैस, राजनीति और वैश्विक बातचीत पर पड़ रहा है, आप कमेंट कर रहे हैं? मेरा मतलब है, स्लो तालियां, सच में। चुप्पी से लेकर तंज तक- यह तो बहुत तेजी से हुआ। खैर... बस एक बात पर गौर किया।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।