विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं Mandana Karimi जिन्होंने भारत पर लगाया धोखा देने का आरोप? क्यों छोड़ना चाहती हैं देश

Published: Wed, 04 Mar 2026 12:08 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2026 11:14 AM (IST)

मंदाना करीमी 37 वर्षीय ईरानी अभिनेत्री हैं, जो भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस और लॉक अप जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्र्रेस इन दिनों भारत छोड़ने के अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं।

ईरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी (फोटो-इंस्टाग्राम)

ईरानियन एक्ट्रेस मंदाना करीमी (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भारत आई ईरानी अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने एक ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब उनके लिए भारत देश छोड़ने का समय आ गया है और इसके पीछे उन्होंने अपने कारण भी बताए। यह बयान ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव की स्थिति में आया है।

अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मंदाना ने ईरान को लेकर कहा,‘मैं एक ऐसे स्वतंत्र ईरान की कल्पना करती हूं जहां महिलाएं जो चाहें वह कर सकें, जो चाहें वह पहन सकें और जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहें, वहां जा सकें। मैं एक ऐसे ईरान को देखती हूं जो मध्य पूर्व के साथ अच्छे संबंध रखे, जहां हम किसी के लिए खतरा न हों, बल्कि क्षेत्र को मजबूत बनाने वाली राष्ट्र हों।’

यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर खुश हुईं ईरानी-बॉलीवुड एक्ट्रेस, इजरायल-ईरान युद्ध पर कहा- 'दम घुटने वाली सिचुएशन...'

उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे ही वे घोषणा करेंगे कि यह शासन खत्म हो गया है, मैं चली जाऊंगी। वैसे भी, मेरे बैग पैक हैं और मैं भारत भी छोड़ रही हूं। यह प्लानिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से ब्रेकअप कर रही हूं।’

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mandana Karimi (@mandanakarimi)

कौन हैं मंदाना करीमी?

मंदाना करीमी का जन्म 19 मई 1988 को ईरान के तेहरान में हुआ। उनके पिता रेजा करीमी एक भारतीय हैं, वहीं मां सबा करीमी ईरानी मूल की हैं। इस वजह से वे आधी ईरानी और आधी भारतीय मूल की हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी, लेकिन बाद में मॉडलिंग के लिए इसे छोड़ दिया। साल 2010 में वे मुंबई आ गईं और यहां मॉडलिंग शुरुआत हुई। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया। वह शाहरुख खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ कई टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई दीं। साल 2015 में फिल्म 'रॉय' में कैमियो रोल से शुरुआत की। उसी साल बिग बॉस 9 में हिस्सा लिया, जहां वे सेकंड रनर-अप रहीं। इस शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने भाग जॉनी, क्या कूल हैं हम 3, मैं और चार्ल्स जैसी फिल्मों में काम किया और कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी किए हैं।

उन्होंने 2017 में गौरव गुप्ता से शादी की थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें- 'भारत ने मुझे धोखा दिया', ईरान से आईं Mandana Karimi छोड़ रही हैं देश, बोलीं- सुरक्षित नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।