विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्ट्रेस को करता था हैरेस, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा मलयालम फिल्ममेकर

Published: Sun, 07 Sep 2025 02:56 PM (IST)

मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। केरल पुलिस ने एक अभिनेत्री द्वारा उत्पीड़न की शिकायत पर लुकआउट नोटिस जारी किया था। शशिधरन ने फेसबुक पर बताया कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार कोच्चि पुलिस मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों से संपर्क में है।

मलयालम फिल्म मेकर को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया
मलयालम फिल्म मेकर को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया

HighLights

  1. मलयालम फिल्म मेकर को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया
  2. केरल पुलिस ने जारी किया था लुक आउट नोटिस
  3. 2022 में भी गिरफ्तार हुए थे फिल्म मेकर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम फिल्म मेकर सनल कुमार शशिधरन को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। फिल्म मेकर को पुलिस ने लुक आउट नोटिस भेजा गया था जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

क्या है मामला?

केरल पुलिस ने एक अभिनेत्री द्वारा की गई उत्पीड़न की शिकायत से संबंधित एक मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया था। शशिधरन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए यहां के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोच्चि सिटी पुलिस मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में है। इस साल जनवरी में, एलमक्कारा पुलिस ने शशिधरन के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक प्रमुख मलयालम अभिनेत्री को परेशान करने का मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Santhy Balachandran? ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई, अब दुलकर सलमान की Lokah से चर्चा में आया नाम

शशिधरन ने की ये रिक्वेस्ट

जब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया तब शशिधरन अमेरिका में थे। फिर पुलिस ने भारत आने पर उन्हें हिरासत में लेने के लिए एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, 'कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मुझे विश्वास है कि केरल पुलिस और कम्युनिस्ट पार्टी मेरे साथ कानून के अनुसार व्यवहार करेगी। मुझे अपने खिलाफ मामले की जानकारी नहीं है'।

इस बीच कोच्चि सिटी पुलिस को शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पुष्टि होने के बाद, शशिधरन को हिरासत में लेने के लिए एक पुलिस दल मुंबई भेजा जाएगा'।

2022 में भी हुए थे गिरफ्तार 

इससे पहले शशिधरन को 2022 में इसी एक्ट्रेस का ऑनलाइन पीछा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

यह भी पढ़ें- OG Teaser: Pawan Kalyan का धांसू एक्शन और इमरान हाशमी का स्वैग, साउथ सुपरस्टार के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।