Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priya Death: 35 साल की उम्र में साउथ एक्ट्रेस डॉ प्रिया का हुआ निधन, 8 महीने की प्रेग्नेंट थी अदाकारा

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 04:50 PM (IST)

    Dr Priya Passed Away साउथ सिनेमा जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस डॉ प्रिया का निधन हो गया है। हैरान करने वाली बात ये की प्रिया 8 महीने की प्रेग्नेंट थी और उनके देहांत की खबर सामने आते ही हर तरफ शोक की लहर छा गई है। बता दें दिल का दौड़ा पड़ने से प्रिया की मौत हुई है।

    Hero Image
    35 साल की उम्र में डॉ प्रिया का हुआ निधन (Photo Credit-Facebook Dr Priya)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Malayalam Actress Dr Priya Died: इस वक्त साउथ सिनेमा जगत से दिल को तोड़ने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। मललायम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस डॉ प्रिया का निधन हो गया है।

    साउथ टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकाराओं की सूची में डॉ प्रिया का नाम शामिल था। डॉ प्रिया के आस्मिक देहांत से उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दिल को झकझोरने वाली बात ये है कि प्रिया 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं रहीं मलयालम एक्ट्रेस डॉ प्रिया

    मलयालम टीवी एक्ट्रेस डॉ प्रिया के निधन की खबर सोशल मीडिया पर साउथ एक्टर किशोर सत्या ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दी है। सत्या ने इस बात का जानकारी दी है- ''8 महीने की गर्भवती हमारी प्यारी एक्ट्रेस डॉ प्रिया अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दिल का दौड़ा पड़ने के कारण प्रिया का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत से उनके परिवार और चाहने वालों का हाल बुरा हाल है।

    उनका बच्चा आईसीयू में है, उनके पति नन्ना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीवी जगत के लिए इस तरह से डॉ प्रिया की मौत बड़ा नुकसान है। उनको कोई भी किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। मैं अब भी डॉ प्रिया की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।''

    इस तरह से एक्टर सत्या किशोर ने डॉ प्रिया के देहांत पर दुख जाहिर किया है। ये लाजिमी भी है क्योंकि टीवी एक्ट्रेस डॉ प्रिया अपनी कमाल की अदाकारी के लिए काफी जानी जाती थीं। 

    इस टीवी सीरियल से फेमस हुईं डॉ प्रिया

    बतौर एक्ट्रेस डॉ प्रिया ने मलयालम टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। छोटे पर्दे के शानदार अदाकाराओं में हमेशा प्रिया का नाम टॉप पर शामिल रहता था। टीवी सीरियल 'करुथामुथु' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर डॉ प्रिया ने फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी।

    एक एक्ट्रेस होने के अलावा वह डॉक्टर भी थीं। ऐसे में एक्ट्रेस के देहांत से मलयालम टीवी जगत को बड़ा झटका लगा है। बड़ी बात ये है कि 25 साल की उम्र में प्रिया के निधन से हर कोई हैरान और हताश है।

    Neha Dhupia Pics: नेहा धूपिया ने ससुर बिशन सिंह बेदी को किया याद, पति अंगद संग शेयर कीं ये अनसीन फोटो