'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर अब दिखने लगी हैं ऐसी, लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल
प्रिया अपने आंख मारने वाले वीडियो से रातों-रात पूरी दुनिया में मशहूर होकर कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी सिजलिंग एंड ब्यूटीफुल तस्वीरें और वीडियो करती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Wink Girl Priya Prakash Varrier : दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को आज हर कोई ‘विंक गर्ल‘ के नाम से जानता है। प्रिया महज कुछ ही सेकेंड के अपने आंख मारने वाले वीडियो से रातों रात सेंसेशन बन गईं। एक्टिंग के साथ प्रिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच प्रिया का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रिया की हालत देखकर हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस को पहचान पाना हर किसी के बेहद मुश्किल हो रहा है।
विंक गर्ल की हुई ऐसी हालत
विंक गल यानी प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी हालत देखकर हर कोई दंग रह गया है। प्रिया ने इस दौरान डार्क ग्रीन कलर का हाॅट वन पीस ड्रेस पहना हुआ है। वहीं उनका मेकअप इतना ज्यादा है कि उन्हें पहचान पाना भी बेहद मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस इस दौरान काफी नर्वस नजर आ रही हैं। वो कभी अपनी ड्रेस तो कभी अपने बालों को ठीक करती दिख रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे ये किसी इवेंट का है।
फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
प्रिया प्रकाश वारियर के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘वायरल विंक गर्ल याद है, प्रिया प्रकाश वारियर, अब वह कैसी दिखती हैं।' इस वीडियो पर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, ‘अब वो बात नहीं रही।' दूसरा लिखता है, ‘सिंपल ज्यादा अच्छी लगती थीं पहले।' एक लिखता है, ‘ये वहीं एक आंख मारने वाली है ना।' अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।