Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malaika Arora ने स्विमिंग पूल के पास खड़े होकर दिया बोल्ड पोज, फैंस ने लिखा- अर्जुन जानना चाहता है आपका पता

    Malaika Arora Bold Photos मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें लाल कलर की ड्रेस पहनकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह काफी हॉट लग रही है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही है।

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sun, 19 Mar 2023 03:41 PM (IST)
    Hero Image
    Malaika Arora Bold Photos: मलाइका अरोड़ा फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Bold Photos: फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में है और अब उन्होंने स्विमिंग पूल के पास खड़े होकर बोल्ड फोटोशूट कराया है। इसमें वह सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल कलर की ड्रेस पहन रखी है और उन्होंने लाल लिपस्टिक लगा रखी है। वहीं, उन्होंने एक खूबसूरत गॉगल भी लगा रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 31 मिनट में 48 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। इसमें अर्जुन कपूर भी शामिल है। मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों पर 550 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने इस पर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'अर्जुन आपका पता जानना चाहता है।' एक ने लिखा है, 'बेबी गर्ल।' एक ने लिखा है, 'वेरी कूल।' एक ने लिखा है, 'एकदम कड़क।' एक ने लिखा है, 'आपकी हॉटनेस का राज क्या है?'

    मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं

    मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 वर्ष है। वहीं, अर्जुन कपूर 37 साल के हैं। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करते हुए देक्खा जाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by DIVA YOGA (@thedivayoga)

    मलाइका अरोड़ा ने अपने आपको हाई मेंटेनेंस गर्ल बताया था

    इसके पहले मलाइका अरोड़ा ने एक फोटो शेयर कर अपने आपको हाई मेंटेनेंस गर्ल बताया था। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि जब आप अच्छे लगते हो तो लोग आपको कुछ ना कुछ भला-बुरा कहते हैं। जैसे लोगों ने उन्हें हाई मेंटेनेंस का टैग दे दिया है लेकिन वह इसे पॉजिटिवली देखती है। उनका मानना है कि जब आप अपना स्टैंडर्ड ऊंचा रखते हो तो लोग आपके बारे में ऐसी बातें करते हैं। मलाइका अरोड़ा की इंस्टाग्राम पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। वह कई रियलिटी शो में बतौर जज भी आ चुकी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhumika Sharma (@bhumikasharmaofficial)