Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ मलाइका-अरबाज़ के बेटे अरहान भी दिखे, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:06 PM (IST)

    Malaika arora-Arjun Kapoor ही नहीं हाल के वर्षों में बॉलीवुड सेलेब्स रिश्ते के मामले में खुलकर पेश आते हैं! भले ही वो अपने मुंह से कुछ नहीं कहते लेकिन ...और पढ़ें

    Hero Image
    मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ मलाइका-अरबाज़ के बेटे अरहान भी दिखे, देखें तस्वीरें

    मुंबई। मलाइका अरोड़ा Malaika Arora और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। घर से लेकर पार्टी और मार्केट से लेकर रेस्तरां तक से दोनों की एक साथ कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ मलाइका-अरबाज़ के बेटे अरहान भी नज़र आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तस्वीरों के बाहर आने के बाद मलाइका-अर्जुन की शादी को लेकर ख़बरें आने लगी हैं। मलाइका और अर्जुन के साथ बेटे अरहान को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि अरहान भी अर्जुन कपूर को पसंद करते हैं। बहरहाल, इस तस्वीर मीना अप देख सकते हैं मलाइका कितनी टशन में नज़र आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान मॉम की नयी कार लेकर अपनी हीरोइन के स्टाफ की शादी में पहुंचे, देखें तस्वीरें

    आप देख सकते हैं अर्जुन कपूर भी कैमरे के सामने कितने सहज और कॉन्फिडेंट नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीच में यह भी ख़बर आई कि सलमान ख़ान अर्जुन-मलाइका के रिश्ते से बेहद नाराज़ हैं लेकिन उसके बाद भी जिस तरह से अर्जुन और मलाइका बेपरवाह होकर एक दूसरे संग दिखाई दे रहे हैं उससे समझा जा सकता है कि इस जोड़ी को खुद पे और अपने रिलेशनशिप पे बेहद भरोसा है।

    हालांकि अर्जुन और मलाइका तो कई बार साथ-साथ दिखते रहे हैं। लेकिन, इन लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका-अरबाज़ के बेटे आरहान भी नज़र आ रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि तीनों एक साथ एक ही जगह पर साथ-साथ मौजूद हैं। आप देख सकते हैं आरहान भी इस दौरान बेहद सहज नज़र आ रहे हैं। 

    फ़िल्मों की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों पानीपत फ़िल्म के लिए चर्चा में रहते हैं। बहरहाल, मलाइका से अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है लेकिन, मलाइका के साथ अक्सर बाहर आती उनकी ये तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं। 

    यह भी पढ़ें: Pulwama Terror Attack पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

    हाल के वर्षों में बॉलीवुड सेलेब्स रिश्ते के मामले में बेहद सहज नज़र आये हैं। भले ही वो अपने मुंह से कुछ नहीं कहते लेकिन, फोटोग्राफरों को देखकर वो ना ही भागते हैं और ना ही छुपने की कोशिश करते हैं। बल्कि आत्मविश्वास से भरे नज़र आते हैं, जैसा कि इन तस्वीरों में भी देखा जा सकता है।