Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2020: शाहिद कपूर की बेटी ने उड़ाई पतंग, तो अजय देवगन ने भी दीं शुभकमानाएं

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jan 2020 12:22 PM (IST)

    Makar Sankranti 2020 सेलेब्स फ़िल्मों से इतर असल ज़िंदगी में भी जमकर मजे कर रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने पतंग उड़ाते हुए फोटो शेयर की हैं। आइए जानते हैं.. ...और पढ़ें

    Hero Image
    Makar Sankranti 2020: शाहिद कपूर की बेटी ने उड़ाई पतंग, तो अजय देवगन ने भी दीं शुभकमानाएं

    नई दिल्ली, जेएनएन। Makar Sankranti 2020: बुधवार को पूरा देश मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार मना रहा है। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। त्योहार कोई भी बॉलीवुड कभी भी पीछे नहीं रहता है। मकर संक्राति पर कई फ़िल्में भी आ चुकी है। वहीं, सेलेब्स फ़िल्मों से इतर असल ज़िंदगी में भी जमकर मजे कर रहे हैं। कुछ सेलेब्स ने पतंग उड़ाते हुए फोटो शेयर की हैं, तो कुछ ने लोगों को सोशल मीडिया के सहारे लोगों को विश किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहिद कपूर की बेटी ने उड़ाई पतंग

    शाहिद कपूर मकर संक्राति से एक दिन पहले ही फेस्टिवल मूड में नजर आएं। शाहिद की पत्नी मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की। इस फोटो में उनकी बेटी मीशा पतंग उड़ा रही हैं। हालांकि, इस फोटो में मीरा और शाहिद कहीं भी नज़र नहीं आ रहे हैं।

     

    अनुपम खेर ने लिखी कविता

    अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को मकर संक्रांति विश किया। वह मकर संक्रांति विश करते हुए थोड़े-से शायराना अंदाज़ में नज़र आए। उन्होंने लिखा, 'लिखकर लाया था...कोरे काग़ज़ पर परेशनियां....!लेकिन......दोस्तों ने उसे पतंग बनाकर उड़ाना सिखा दिया.....!!  मकरसंक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।'

    अजय देवगन समेत इन्होंने दी शुभकामानएं

    मकर संक्रांति के मामले में कई सारे सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया से लोगों विश किया। इसमें अजय देवगन, सुनील शेट्टी, सनी देओल जैसे एक्टर्स शामिल रहे। इसके अलावा प्रोडक्शन हाउसेज़ ने भी लोगों को अपने तरीके से बधाईयां दीं। 

    आपको बता दें कि सूर्य  जब मकर राशि में प्रवेश करके कर्क राशि की ओर जाते हैं, तो व​ह उत्तरायण कहलाता है। इस दिन लोग अपने तरीके से त्योहारों के रूप मनाते हैं। मकर संक्रांति के दिन लोग पतंग उड़ाते हैं। इसके अलावा लोग दान भी करते हैं। इस बार तारीख़ को लेकर कुछ लोगों को शंकाएं थी। हालांकि, आज देर रात सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया है,  ऐसे में स्नान, दान आदि सूर्योदय के बाद ही करना होगा। इस कारण से आपको मकर संक्रांति 15 जनवरी यानी आज मानायी जा रही है।