विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Off Campus रिलीज के बाद इंटरनेट पर बढ़ी Mahima Chaudhry की बेटी की सर्चिंग, भर चुका है 'परदेस' एक्ट्रेस का DM

Published: Sat, 30 May 2026 08:30 PM (IST)

अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'ऑफ कैम्पस' की रिलीज के बाद महिमा चौधरी की बेटी इंटरनेट पर चर्चा में आ गई हैं। क्या है इसका कारण, नीचे पढ़ें डिटेल्स।

महिमा चौधरी की बेटी इंटरनेट पर हुई काफी सर्च/ फोटो- Instagram

महिमा चौधरी की बेटी इंटरनेट पर हुई काफी सर्च/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महिमा चौधरी की बेटी अरिना सोशल मीडिया पर फेवरेट स्टार किड में से एक हैं। उनके क्यूट लुक और बबली अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। हर कोई महिमा चौधरी के बाद अब उनकी बेटी के बॉलीवुड में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

हालांकि, वह बॉलीवुड में आए या नहीं आए, लेकिन वह हॉलीवुड जरूर पहुंच चुकी हैं। ऐसा हमें नहीं, बल्कि इंटरनेट यूजर्स को लग रहा है, जिस पर महिमा चौधरी ने भी रिएक्ट किया है।

क्या हॉलीवुड चली महिमा चौधरी की लाडली?

ऑफ कैम्पस वेब सीरीज रिलीज होने की वजह से महिमा चौधरी की बेटी अरिना इंटरनेट पर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इंडिया में जिन्होंने यह सीरीज देखी है, उन्हें महिमा चौधरी की लाडली बिल्कुल हॉलीवुड स्टार मीका अब्दल्ला की तरह लग रही हैं, जिन्होंने ऑफ कैम्पस में एली हायेस का किरदार निभाया है। बेटी अरिना की हॉलीवुड एक्ट्रेस मीका से हुई तुलना पर महिमा चौधरी ने भी रिएक्ट करते हुए बताया है कि उनका फोन मैसेजेस से पूरी तरह से भर चुका है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में कहा, "हां मुझे पता है, लोग मुझे फोन कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अरिना ने डेब्यू किया है? मैंने उन्हें बोला, नहीं अभी नहीं किया। कुछ कैम्पस थिंग वायरल हो रही है। कई लोगों ने मुझे उसकी क्लिप भी भेजी है। ये बहुत मजेदार है।"

यह भी पढ़ें- Durlabh Prasad Ki Doosri Shadi देखने में आएगा DDLJ वाला फील, महिमा चौधरी ने की फैंस से खास अपील

mahima chaudhary daughter  (2)

सिर्फ बेटी अरिना से ही नहीं महिमा से भी हो रही है तुलना

इंटरनेट यूजर्स हॉलीवुड एक्ट्रेस मीका की तुलना सिर्फ अरिना से ही नहीं, बल्कि महिमा चौधरी से भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वेट व्हाट, क्या मैंने धड़कन एक्ट्रेस महिमा चौधरी को देखा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैंने बिना साउंड के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखी थी और शुरूआत में मुझे लगा कि मैंने महिमा को देखा है, जैसी वह परदेस फिल्म में थीं।"

mahima

एक अन्य यूजर ने लिखा, "सिर्फ मैं ही हूं या किसी और को भी लगता है कि मीका का चेहरा महिमा चौधरी से बहुत ही मिलता जुलता है। जिन्होंने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, वह 'ऑफ कैम्पस' को अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर जाकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 28 साल बाद भी सिनेमा जगत में नहीं मिल रही Mahima Chaudhry को जगह, मनचाहे रोल को लेकर खोले राज