Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महात्मा ज्योतिबा फुले की बायोपिक ‘फुले’ का फर्स्ट लुक रिलीज, प्रतीक गांधी और पत्रलेखा को देख चौंके फैंस

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 11 Apr 2022 01:09 PM (IST)

    वेब सीरीज स्कैम 1992 से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी महात्मा ज्योतिबा फुले की बायोपिक फुले में नजर आने वाले हैं। अब सोमवार को ज्योतिबा फुले की 195वीं जयंती के मौके पर उनकी बायोपिक का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।

    Hero Image
    Mahatma Jyotiba Phule biopic 'Phule' first look released, fans shocked to see Prateek Gandhi and Patralekha.

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार 11 अप्रैल को शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए कई वर्षो तक लड़ने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की 195वीं जयंती के मौके पर फिल्म निर्मताओं ने उनकी बायोपिक फिल्म फुले का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा हूबहू महात्मा और सावित्री फुले की तरह दिख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पोस्टर को अभिनेता प्रतीक गांधी ने अपने आधिकारी इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, फुले से पत्रलेखा के साथ एक अभिनेता के रूप में महात्मा फुले की विरासत को दुनिया के सामने ले जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, ज्योतिबा फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर, कंटेंट इंजीनियर्स और डांसिंग शिवा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित हिंदी बायोपिक फुले के फर्स्ट लुक का अनावरण।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pratik Gandhi (@pratikgandhiofficial)

    अगले साल रिलीज होगी फिल्म

    जानकारी के अनुसार, महात्मा ज्योतिबा फुले की इस हिंदी बायोपिक को अगले साल 2023 में रिलीज किया जा सकता है।

    आपको बता दें, महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ लंबे वक्त तक आंदोलन और प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल 1873 में सत्य शोधक समाज की स्थापना कर महिला, दलित और पिछड़ों के लिए समान अधिकारों की पुरजोर वकालत करते हुए समाज के सभी वर्गों के शिक्षा प्रदान करने समर्थन किया। साथ ही उन्होंने भारतीय समाज में प्रचलित विभाजन और भेदभाव को दूर करने के लिए भी खूब संघर्ष किया। महात्मा और सावित्री फुले के महिलाओं को स्कूल शिक्षा दिलाने के क्षेत्र में महत्वूपर्ण योगदान देने के लिए भी याद किया जाता है।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे प्रतीक गांधी

    वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से लोगों के दिल में जगह बनाने वाले प्रतीक गांधी इस साल कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं। अभिनेता जल्द ही पुलकित के निर्देशन में बनी फिल्म डेढ बीघा जमीन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रतीक गांधी किसानों और गरीबों के हक में सिस्टम से लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ खुशाली कुमार नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो अरशद सईद के निर्देशन में बन रही फिल्म वो लड़की है कहां में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner