Mahashivratri 2024: भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, एक तो महादेव के लिए रखता है व्रत
8 मार्च 2024 को पूरे देश में महाशिवरात्रि का जश्न मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हर कोई भगवान शिव और पार्वती की भक्ति में लीन रहेगा। बॉलीवुड में भी महाशिवरात्रि का जश्न मनाया जाता है। कई सेलिब्रिटीज भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और वे हर साल पूजा-अर्चना करते हैं। कुछ भक्त तो ऐसे हैं जिन्होंने टैटू के जरिए अपनी भक्ति दिखाई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: जब भी बात फिल्मी दुनिया की आती है तो ख्याल सिर्फ ग्लैमर का आता है। आखिर हो भी क्यों ना? फिल्मी सितारे ग्लैमर के लिए ही मशहूर होते हैं। मगर फैशनेबल और लग्जरी लाइफ जीने वाले कई सितारे ऐसे भी हैं, जो अध्यात्म से जुड़े हैं। बॉलीवुड के कई सितारे तो भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं।
कुछ महादेव के लिए व्रत रखते हैं तो कुछ ने अपने शरीर में महादेव की फोटो तक बनवा ली है। चलिए उन सितारों के बारे में आपको बताते हैं...
अजय देवगन (Ajay Devgn)
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। इस बात का अंदाजा अभिनेता के चेस्ट पर बने भोलेनाथ के टैटू से लगाया जा सकता है। वह भगवान की पूजा-अर्चना भी करते हैं। वह हमेशा भोलेनाथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
सारा अली खान (Sara Ali Khan)
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों का सम्मान करती हैं। वह भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। वह हर साल केदारनाथ के दर्शन करती हैं। पिछले साल वह बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ गई थीं।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan ने अमृता सिंह के बेटे Ibrahim को किया बर्थडे पर विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के दिल में भगवान शिव बसते हैं। एक इंटरव्यू में खुद टाइगर ने स्वीकारा था कि वह भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और वह बचपन से उनमें आस्था रखते हैं। यही नहीं, कभी वह हर सोमवार का व्रत भी रखा करते थे। वह महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा करते हैं।
कुणाल खेमू (Kunal Kemmu)
कुणाल खेमू के मन में महादेव के प्रति कितनी आस्था है, यह उनके पीठ पर बने त्रिशूल से साफ जाहिर है। वह घर में हर साल महाशिवरात्रि पर पूजा-पाठ भी करवाते हैं।
कंगना रनोट (Kangana Ranaut)
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट को अक्सर महादेव की भक्ति में लीन देखा जाता है। वह घर पर पूजा-पाठ कराने के साथ-साथ मंदिर वगैरह भी जाती रहती हैं। वह आदियोगी मंदिर या फिर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने जाती रहती हैं। वह महाशिवरात्रि के त्योहार भी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।
मौनी रॉय (Mouni Roy)
टीवी से बॉलीवुड और ओटीटी पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय असल जिंदगी में पूजा-पाठ करने वालों में से एक हैं। वह भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं। यूं तो वह देश के कोने-कोने में जाकर भगवान शिव के दर्शन करती रहती हैं, लेकिन वह अक्सर आदियोगी मंदिर में नजर आती हैं।
संजय दत्त (Sanjay Dutt)
सिनेमा के खलनायक रियल लाइफ में बहुत आध्यात्मिक हैं। उनके फॉलो करने वाले अच्छे से वाकिफ होंगे कि संजय दत्त महादेव के कितने बड़े भक्त हैं। अभिनेता ने अपनी बाजू पर भोलेनाथ का टैटू बनवाया है, जिसके नीचे ओम नम: शिवाय भी लिखा हुआ है। वह भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते रहते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।