विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhuri Dixit New Home: माधुरी दीक्षित ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा नया घर, करोड़ों में है इसकी कीमत

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 05 Oct 2022 01:10 PM (IST)

माधुरी दीक्षित अपनी आने वाली फिल्म मजा मा के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में है। ...और पढ़ें

Madhuri dixit, new Home, Photo Credit Instagram
Madhuri dixit, new Home, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit New Home: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक तरह अपनी आने वाली फिल्म मजा मा को लेकर छाई हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर अब एक्ट्रेस ने नया घर खरीदा है। इन दिनों एक के बाद एक स्टार्स नए घर खरीद रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के अंधेरी में अपना अपार्टमेंट खरीदा है। इससे पहले शाहिद कपूर परिवार साथ अपने नए घर में शिफ्ट हुए है। इसी बीच अब माधुरी दीक्षित भी नए घर की मालिक बन गई है। खबरों के मुताबिक माधुरी के नए अपार्टमेंट की कीमत 48 करोड़ रुपये है।

मुंबई के लोअर परेल इलाके में खरीदा अपार्टमेंट

Photo / Instagram Madhuri dixit

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी दीक्षित ने ये घर मुंबई के लोअर परेल इलाके में खरीदा है। माधुरी ने इस संपत्ति की रजिस्ट्री 28 सितंबर 2022 को कराई थी। 53वीं मंजिल पर स्थित माधुरी का ये अपार्टमेंट 5384 स्क्वायर फुट में फैला है। अपार्टमेंट के साथ उनको सात कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल है।

बीते साल किराए पर लिया था अपार्टमेंट

Photo / Instagram Madhuri dixit

एक्ट्रेस परिवार के साथ वर्ली में रहती है। जो पिछले साल अक्टूबर में तीन साल के लिए किराए पर लिया था। कहा जाता है कि इस घर का हर महीने 12.5 लाख रुपये किराए देती है।

फिल्म मजा मा में आएंगी नजर

Photo / Instagram Madhuri dixit

लंबे समय तक पर्दे से ब्रेक लेने के बाद माधुरी दीक्षित ने करियर की दूसरी पारी का आगाज किया। माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा 6 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। मजा मा एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो खुशहाल त्‍योहार और इंडियन वेड‍िंग को बैकग्राउंड में लेकर बनाई गई है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें- Mimi Chakraborty Video: मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आईं मिमी चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने किया धुनुची डांस

यह भी पढ़ें- Vikram Vedha Day 5 Box Office: पांचवें दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, दशहरा पर 50 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार?