Madhubala TikTok: इस लड़की की खूबसूरती देख बोल उठे लोग ‘लौट आई मधुबाला…’ देखें वीडियो
Madhubala TikTok अब एक लड़की के कुछ टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर लोग उन्हें मुधबाला की तरह कह रहे हैं। Photo- Priyanka I ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। आपने अक्सर ऐसे लोगों की तस्वीरें वायरल होती देखी होंगी जिनकी शक्ल किसी बड़े स्टार से मिलती है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर तक कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके हमशक्लों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। जैसे, विराट कोहली, रणवीर सिंह, ऋतिक, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, प्रियंका चपोड़ा, अजय देवगन और भी कई। अब एक लड़की के कुछ टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर लोग उन्हें मुधबाला की तरह कह रहे हैं। जी हां, लोग लड़की की तुलना मधुबाला से कर रहे हैं।
इस लड़का नाम प्रियंका प्रियंका कंडवाल है, और ये कोई आम लड़की नहीं बल्कि एक टीवी एक्ट्रेस हैं। प्रियंका कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ ‘जाना न दिल से दूर’ ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’ सीरियल्स में काम किया है। प्रियंका के जो टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमे वो मधुबाला के गाने गाती दिख रही हैं। उन वीडियोज में वो काफी हद मुधाबाला जैसी लग रही हैं। इतना ही नहीं उनके वीडियो देखकर लोग भी यही कमेंट कर रहे है कि मधुबाला का फिर से जन्म हो गया है। मधुबाला फिर से लौट आई हैं।
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्रा पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें एक शख्स उनसे कह रहे हैं 'हिरोइन दिख रही हो हीरोइन.. मधुबाला दिख रही हो' इस पर प्रियंका कह रही हैं 'या अल्लाह आप सही बोल रहे हो मैं मधुबाला की तरह दिख रही हूं'। प्रियंका का ये वीडियो काफी फनी है। आप जब प्रियंका के वीडियो देखेंगे तो आपको भी उनमें मधुबाला की झलक दिखेगी। देखें वीडियो।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।