Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लवली काजल के नए म्यूजिक वीडियो ने मचाई धूम, रिलीज के साथ ही फैंस के बीच हुआ ट्रेड

    By Jagran NewsEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 04:48 PM (IST)

    Actress Lovely Kajal New Song Released On YouTube लवली काजल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा है। कुछ हफ्तों पहले लवली काजल ने वर्ल्डवाइड र ...और पढ़ें

    Hero Image
    Lovely Kajal New Song Released On YouTube

    नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स अब तक कई गाने और म्यूजिक एलब्म रिलीज कर चुका है। सावन में लेबल ने शिव भक्तों को कई खूबसूरत गानों की ट्रीट दी। वहीं, अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का एक नया रिलीज किया है, जिसमें लवली काजल एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लवली काजल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा है। कुछ हफ्तों पहले लवली काजल ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसके बाद उनके अब तक कई गाने रिलीज किए जा चुके है। इस लिस्ट में अब उनका लेटेस्ट सॉन्ग भी जुड़ गया है, जिसका नाम 'लईकीबाज पियवा' है।

    यंग वाइफ की भूमिका में है लवली काजल

    लवली काजल का नया भोजपुरी सॉन्ग 'लईकीबाज पियवा' ऑडियंस के बीच आ चुका है। इस गाने को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। यह धमाकेदार गाना 'लईकीबाज पियवा' फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये वीडियो सॉन्ग पति के मनचले आशिक मिजाज के चलते पत्नी की नाराजगी को लेकर बनाया गया है। यंग वाइफ की भूमिका में एक्ट्रेस लवली काजल ने शानदार अदायगी किया है।

    एक्ट्रेस के लुक ने ढहाया कहर

    सॉन्ग में लवली काजल सिंपल लुक में भी कहर ढहा रही हैं। उनकी मासूमियत पति को लेकर शिकायत करने का अंदाज फैंस को जरूर पसंद आने वाला है। गाने को मेकर्स ने बड़े लेवल पर फिल्माया है। वीडियो में कई खूबसूरत लोकेशन देखने को मिल रही है। गाने के बोल को सिंपल रखा गया है और म्यूजिक भी सुनने वाले को पसंद आएगा।

    गाने के डायरेक्टर और म्यूजिशियन

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के इस लेटेस्ट भोजपुरी गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशी कक्कड़ के सुरीली आवाज में गाने को तैयार किया गया है, जबकि डायरेक्शन आर्यन देव का है। लवली काजल की एक्टिंग और डांसिग को अशोक सम्राट ने कोरियोग्राफर किया है। वहीं, गाने के बोल राकेश राजा ने लिखे और म्यूजिक दिया है संगीतकार छोटू बंटी ने।