Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Narendra Modi का किरदार निभा रहे विवेक ने Modi Haters को दी यह नसीहत...

    Vivek Oberoi shares a meme again पीएम की बायोपिक PM Narendra Modi आज (24 मई) को रिलीज़ हो चुकी है। सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाले विवेक पहले अभिनेता बन गये हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Fri, 24 May 2019 08:39 AM (IST)
    PM Narendra Modi का किरदार निभा रहे विवेक ने Modi Haters को दी यह नसीहत...

    मुंबई। Lok Sabha Election 2019 Result विवेक ओबेरॉय ने Exit Polls के बाद एक Meme शेयर किया था, जिस पर ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो थी। इस मीम को लेकर काफ़ी हंगामा हुआ था। अब चुनावी नतीजों के बाद विवेक ने फिर एक मीम शेयर किया है, मगर इस बार संदेश और मक़सद दूसरा है। विवेक ने इस मीम के ज़रिए विपक्ष को नसीहत दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवेक ने जो मीम शेयर किया है, वो एक वॉशिंग पाउडर के विज्ञापन की तर्ज़ पर बनाया गया है। तस्वीर में सारे विपक्षी नेता एक साथ एक-दूसरे के साथ हाथ बांधे हुए खड़े हैं। तस्वीर पर लिखा है- चौंक गये ना। इस मीम के साथ विवेक ने लिखा है- उन सभी नेताओं के लिए, जिन्हें नरेंद्र मोदी से नफ़रत ने इकट्ठा किया। आप सभी से एक विनम्र निवेदन है- कृपया, मोदी से नफ़रत करने में कम समय ज़ाया करें और भारत को प्यार करने के लिए अधिक समय दें। भारत को एक समझदार विपक्ष की ज़रूरत है। जय हिंद। 

    विवेक का नया मीम लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है। मगर लोक सभा चुनाव ख़त्म होने के बाद एग्ज़िट पॉल के दौरान उन्होंने एक ऐसा मीम शेयर कर दिया था, जिसके लिए उनकी काफ़ी आलोचना हुई थी। इस मीम में ओपिनियन पोल और एग्ज़िट पोल में अंतर बताया गया था। मीम में जिन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था, उनमें ऐश्वर्या राय को सलमान, विवेक और अभिषेक के साथ दिखाया गया था। इस मीम को शेयर करते ही विवेक के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में कमेंट आने लगे। आख़िरकार उन्हें यह मीम डिलीट करना पड़ा और माफ़ी मांगनी पड़ी थी।

    बहरहाल, विवेक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है। विवेक ने लिखा- आज प्रजातंत्र की जीत हुई है और विकासवादी और एकजुट भारत जीता है। हम पीएम को भारत के असली हीरो के रूप में पाकर गर्व महसूस करते हैं। 

    वैसे विवेक ओबेरॉय के लिए बीजेपी और नरेंद्र मोदी की इस जीत के मायने बढ़ गये हैं, क्योंकि सिनेमाई पर्दे पर विवेक, नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं। पीएम की बायोपिक PM Narendra Modi आज (24 मई) को रिलीज़ हो चुकी है। एक तरह से विवेक ओबेरॉय पहले ऐसे अभिनेता बन गये हैं, जिन्होंने सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभायी हो।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप