Judgementall Hai Kya Movie Review: Kangana Ranaut की फिल्म रिलीज, शानदार परफॉर्मेंस
LIVE Judgementall Hai Kya Movie Review प्रकाश कोवेलामुडी द्वारा निर्देशित फिल्म Judgementall Hai Kya ने आज यानि शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। LIVE Judgementall Hai Kya Movie Review: कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या ने आज यानि शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कंगना और राजकुमार राव के फैंस सिनेमाघरों तक टिकट लेकर फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। हम आपको फिल्म का लाइव रिव्यू बताएंगे और हमारे संवाददाता रूपेशकुमार गुप्ता और राहुल सोनी लगातार आपको सिनेमाघर से फिल्म का हाल बताएंगे। दर्शक फिल्म को लेकर क्या बात कर रहे हैं, क्या उन्हें फिल्म पसंद आई? यह सब आप इस खबर में जान सकते हैं।
12.00 am: फिल्म देखने के बाद दर्शकों का रिएक्शन अच्छा था। दर्शकों ने कंगना रनौत और राजकुमार राव की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की।
11.30 am: फिल्म का सेकंड हाफ भी अच्छा है। खास तौर पर दर्शक इसे एंजॉय कर रहे हैं।
11.00 am: राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया और दोनों ने शादार परफॉर्मेंस दी है। फर्स्ट हाफ में सस्पेंस कायम रखा गया है जिससे दर्शकों में सेकंड हाफ देखने की उत्सुकता बनी रहे।
10.30 am: फिल्म के फर्स्ट हाफ ने दर्शकों को बांध कर रखा है। कंगना के अभिनय से एक बार फिर दर्शक खुश हैं।
10.00 am: राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री अमायरा दस्तूर की भी एंट्री होती है। अमायरा राजकुमार की पहली पत्नी है जिसकी मृत्यु हो चुकी होती है। आगे पता चलता है कि कंगना को एक्यूट साइकोसिस की बीमारी है।
09.30 am: कहानी में कंगना को हीरोइन बनना होता है। वो भोजपुरी और साउथ की फिल्मों के डायलॉग भी डब करती है। लेकिन यह लड़की कॉकरोच से डरती है और इसके बाद राजकुमार राव की एंट्री होती है। कंहना जिस लड़की की भूमिका निभ रही हैं वो थोड़ा अलग अलबेली है जिसे कुछ करने का जुनून है।
09.00 am: फिल्म की शुरुआत घरेलू हिंसा के सीन से होती है जिसमें एक बच्ची के सामने पूरी वारदात होती है।बच्ची सहम जाती है। पिता द्वारा मां को मारा जाता है लेकिन आखिरकार दोनों की एक हादसे में मृत्यु हो जाती है।
08.30 am: कुछ लोग परिवार संग तो कुछ दोस्तों संग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। किसी को कंगना रनौत का अलग किरदार देखना है तो किसी को राजकुमार राव की एक्टिंग
08.00 am: सिनेमाघरों में दर्शक पहुंचकर अपने शो का इंतजार कर रहे हैं।
प्रकाश कोवेलामुडी द्वारा निर्देशित फिल्म जजमेंटल है क्या शुरुआत से खबरों में बनी रही। फिल्म के पोस्टर्स ने भी दर्शकों के बीच खूब बज क्रिएट किया। वहीं दूसरी ओर ट्रेलर आने के बाद फिल्म को देखने की उत्सुकता और बढ़ती नजर आई। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर ऑडियंस का रिएक्शन अच्छा था।
यह भी पढ़ें: Super 30 Box Office Collection Day 14: Hrithik Roshan की Hit को वीकेंड से उम्मीदें, अब Judgementall Hai Kya से टक्कर
आपको बता दें कि फिल्म में कंगना के किरदार का नाम बॉबी है जो कि राजकुमार राव के पास वाले घर में रहती है। बॉबी का किरदार बहुत कॉम्प्लेक्स है। फिल्म में राजकुमार राव केशव का किरदार निभा रहे हैं जिसके अलग-अलग रूप हैं और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बॉबी एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं जो कि अलग-अलग लुक में नजर आती हैं। वह साउथ फिल्मों की, हॉरर फिल्मों की और कुछ एड की भी डबिंग करती है। बॉबी एक कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर है। कंगना ने बतौर बॉबी की भूमिका निभाते हुए अपने कपड़ों को लेकर कई एक्सपेरिमेंट्स किए हैं।