Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lisa Marie Presley Death: लिसा मैरी प्रेस्ली को बेटे के बगल में ग्रेस्कलैंड में दफनाया जाएगा

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 14 Jan 2023 05:12 AM (IST)

    Lisa Marie Presley Death लिसा का गुरुवार को अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दो दिन पहले ही लिसा गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपनी मां प्रिसिला प्रेस्ली के साथ दिखाई दी थीं।

    Hero Image
    अमेरिकी सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली को ग्रेस्कलैंड में दफनाया जाएगा।

    लॉस एंजेल्स, एजेंसी। मशहूर अमेरिकी सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ली को उनके पिता एल्विस प्रेस्ली, "किंग ऑफ रॉक 'एन' रोल" की मेम्फिस हवेली ग्रेस्कलैंड में दफनाया जाएगा। लिसा का गुरुवार को अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दो दिन पहले ही लिसा गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपनी मां प्रिसिला प्रेस्ली के साथ दिखाई दी थीं, जहां अभिनेता ऑस्टिन बटलर ने फिल्म "एल्विस" में अपने पिता का रोल निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे बेन के बगल में दफनाया जाएगा

    लिसा मैरी को उनके बेटे बेन के बगल में ग्रेस्कलैंड में दफनाया जाएगा। उनकी बेटी रिले केफ के अनुसार बेंजामिन केफ का साल 2020 में 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया था, उन्होंने आत्महत्या की थी। लिसा मैरी प्रेस्ली ने इस साल की शुरुआत में पीपुल पत्रिका के लिए एक निबंध में अपने बेटे को याद भी किया था जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया था। पोस्ट में लिसा ने कहा था कि वो बेटे की मौत के बाद टूट चुकी हैं।

    एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी थी लिसा मैरी

    अमेरिका के दिग्गज एक्टर एल्विस प्रेस्ली की इकलौती बेटी लिसा मैरी अपने पिता की ग्रेस्कलैंड हवेली की मालिक थीं। ये हवेली शहर में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में मानी जाती है। बता दें कि लीसा नौ साल की थी जब पिता एल्विस की अगस्त 1977 में 42 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। एल्विस प्रेस्ली और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को ग्रेस्कलैंड के मेडिटेशन गार्डन में दफनाया गया है।

    माइकल जैक्सन से की थी शादी

    लिसा मैरी प्रेस्ली की जिंगदी काफी कंट्रोवर्शियल रही। उन्होंने अपने 54 साल के जीवनकाल में कुल चार शादियां की थीं। सबसे पहली शादी 1988 में अभिनेता डैनी कनौफ से की थी। हालांकि डैनी से लिसा का 1994 में तलाक हो गया और उसके कुछ साल बाद ही उनके बेटे बेंजामिन की मौत हो गई। लिसा ने अपनी पहली शादी के टूटने के 20 दिन बाद ही दिवंगत डांसर माइकल जैक्सन से शादी कर ली थी। हालांकि, 2 साल बाद लिसा का माइकल जैक्सन से भी तलाक हो गया।

    comedy show banner
    comedy show banner