फोटो क्लिक कराते वक्त फैन ने अहाना कुमरा के साथ की ऐसी हरकत, गुस्से में एक्ट्रेस ने कहा- हाथ मत लगाओ मुझे
आहना कुमरा अभी हाल ही रिलीज हुई फिल्म सलाम वेंकी में नजर आई थी। इसके अलावा उन्होंने इंडिया लॉकडाउन में भी काम किया था। वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में भी काम कर चुकी है।इसी बीच अहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Aahana Kumra Video: 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत वेब सीरीज के जरिए की थी। हाल ही में वो काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आईं। 'सलाम वेंकी' से अहाना को खास पहचान मिली थी। इसी बीच अहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अहाना के साथ फोटो क्लिक कराने वाले एक फैन एक ऐसी हरकत की, जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी गुस्सा आ गया।
फैन ने अहाना के साथ की ऐसी हरकत
अहाना कुमरा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह किसी इवेंट में हिस्सा बनती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को देखकर फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करने के लिए आगे आते हैं। ऐसे में कई फैंस के साथ अहाना ने बड़े ही प्यार से मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक कराई, लेकिन इसी दौरान एक शख्स ने उनके साथ ऐसी हरकत की, जिसके बाद उन्हें काफी गुस्सा आ गया।
फोटो क्लिक कराते वक्त एक फैन ने पोज देते वक्त अहाना को पीछे से टच करने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें इतना गुस्सा आया कि चिल्लाते हुए कैमरे के सामने उन्होंने कहा- ‘मुझे हाथ में लगाओ।' ये कहते हुए अहाना वहां से चली जाती हैं।
एक्ट्रेस संग फैन की हरकत पर लोगों ने किया ऐसा रिएक्ट
अहाना कुमरा के इस वीडियो पर लोगों जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘वह सही हैं, बिना अनुमति के किसी को छूने का अधिकार किसी को नहीं मिला! फिर चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की।' एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘किसी लड़की की इजाजत के बिना उसे मत छुओ।' एक ने लिखा, ‘दूसरे आदमी ने भी उसे छुआ, अगर कोई लड़की ना कहे तो इसका मतलब नहीं है।' लोगों ने कमेंट कर अहाना का पूरा सपोर्ट किया। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।