रश्मिका मंदाना नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस है विजय देवरकोंडा का 'प्यार', कहा- जब मैंने उसे पहली बार देखा था तब...
बता दें कि विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म खुशी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है। यह 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं सामंथा अपनी फिल्म यशोदा को लेकर चर्चा में हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने इसी साल लाइगर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। लाइगर से विजय को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि फिल्म में विजय की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इन सबके बीच विजय का नाम बराबर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की हॉट जोड़ी काफी पसंद किया जाता रहा है। हालांकि विजय और रश्मिका ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। इन सभी खबरों के बीच अब विजय की एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है। विजय ने अपने इस ट्वीट में रश्मिका को नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस को अपना 'प्यार' बताया है।
सामंथा को बताया अपना 'प्यार'
सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। सरोगेसी रैकेट की कहानी पर बेस्ड सामंथा की 'यशोदा' का ट्रेलर काफी जबरदस्त है। फिल्म में सामंथा एक सरोगेट मां का किरदार निभा रही हैं। इसी फिल्म का ट्रेलर विजय ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने सामंथा की जमकर तारीफ की है।
Was in love with her, when as a college kid I saw her on the big screen for the first time. Today I admire and adore her for everything she is ❤️
So very happy to share with you all @Samanthaprabhu2's new film #YashodaTrailer ▶️ https://t.co/uT9gyBAj62
In theatres 11-11-2022 pic.twitter.com/KcYMnvj8sf
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) October 27, 2022
तस्वीर के साथ लिखा ये कैप्शन
विजय देवरकोंडा अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘उनसे प्यार हो गया था, जब मैंने एक कॉलेज के बच्चे के रूप में उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखा था। आज मैं उनकी हर चीज की प्रशंसा करता हूं। वह बहुत प्यारी हैं। आप सभी के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस हो रही है, सामंथा की नई फिल्म यशोदा का ट्रेलर। 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' विजय के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यशोदा को तमिल और तेलुगु में बनाया गया है। इसे हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।