विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान की हीरोइन की 18 सालों बाद वापसी, किया ये अनोखा काम

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 03:11 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 07:41 AM (IST)

फिल्म कभी हां कभी ना में सुचित्रा और शाहरुख़ खान साथ नजर आए थे।

शाहरुख़ खान की हीरोइन की 18 सालों बाद वापसी, किया ये अनोखा काम
शाहरुख़ खान की हीरोइन की 18 सालों बाद वापसी, किया ये अनोखा काम

मुंबई। हिंदी सिनेमा में शाहरुख़ खान के बदलते चेहरे और पहचान का आइना बनी थी फिल्म कभी हां कभी ना। इस फिल्म में युवा पीढ़ी के बदलते अहसासों का आइना था। फिल्म के शाहरुख़ के अलावा अदाकारा सुचित्रा कृष्णमूर्ती की भी अहम भूमिका था जिनका की अब नया सॉन्ग आ गया है। 

शाहरुख़ की हीरोइन रही सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है। लगभग 18 सालों बाद सुचित्रा ने इंडीपेंडेंट म्यूजिक में वापसी की है। उनके इस नए सिंगल का नाम ''सावन बरसे'' है।  गीत के बोल हैं ''सावन बरसे मोरा मन तड़पाये, अब के इस बार ये कैसी चली ये हवाएं''। सावन बरसे को सुचित्रा ने न सिर्फ आवाज दी है बल्कि इसको प्रोड्यूस भी किया है। इस गीत को नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने दिखलाई नन्हीं मेहमान की पहली झलक, रखा यह खूबसूरत नाम

फिल्म की बात करें तो कभी हां कभी ना 1994 में रिलीज हुई थी जिसमें सुचित्रा ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन कुंदन शाह ने किया था। 

यह भी पढ़ें: शादी के बाद दीपिका पादुकोण के नाम पर ये सब कर रहे हैं रणवीर सिंह