विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद दीपिका पादुकोण के नाम पर ये सब कर रहे हैं रणवीर सिंह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 01:32 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:49 AM (IST)

पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में होगा जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद ...और पढ़ें

शादी के बाद दीपिका पादुकोण के नाम पर ये सब कर रहे हैं रणवीर सिंह
शादी के बाद दीपिका पादुकोण के नाम पर ये सब कर रहे हैं रणवीर सिंह

मुंबई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी अंदाज में शादी की। इस मौके पर रणवीर सिंह ने उनके हाथ में मेहंदी भी लगवाई । खास बात यह है कि इस मेहंदी में उन्होंने हिंदी में दीपिका लिखवाया है और हाथ पर दीया बनवाया है।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह के हथेली का ये दीपक, दीपिका के नाम से मेल खाता है। मुंबई एयरपोर्ट पर आई उनकी तस्वीरों में से यह तस्वीर देखने पर पता चलता है। दोनों सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। इस मौके पर दोनों ने भारतीय अंदाज में कपड़े पहन रखे थे। खबर यह भी आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मिलकर 50 करोड़ रूपये का घर खरीदा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से जुड़े सूत्रों की मानें तो दोनों ने 50 करोड़ रूपये का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में खरीदा है।

सूत्र बताते हैं कि दोनों कई समय से अपने लिए एक घर खरीदना चाहते थे। इस बंगले को देखते ही वह समझ गए कि यह उनके लिए ही बना है। यह एक बहुत बड़ा बंगला है और जिसका मूल्य 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस बंगले के अंदर का इंटीरियर है दोनों चाहते थे कि उनके पसंदीदा अंदाज में हो जिसके चलते अभी भी उसका कार्य जारी है। जब तक यह पूरी तरीके से बन कर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों रणवीर सिंह के बंगले 'श्री' में ही रहेंगे।

गौरतलब है कि दीपिका रणवीर की शादी में खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया था कि कोई भी तस्वीर बाहर न जा पाए। सबसे पहले दीपिका और रणवीर ने ही इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की पहली तस्वीर को शेयर किया था। जानकारी के मुताबिक दो रिसेप्शन होने वाले हैं। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में होगा जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु रवाना, यहां देंगे बतौर कपल पहली प्रेजेंस, एेसा होगा अंदाज